New CJI Sanjiv Khanna: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के रूप में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachud) नवंबर में कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। उनके बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठ जस्टिस संजीव खन्ना (Justice Sanjiv Khanna) अगले सीजेआई होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार ने अगले सीजेआई के लिए जस्टिस संजीव खन्ना के नाम की सिफारिश की है।
पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जस्टिस संजीव खन्ना 11 नवंबर से सीजेआई के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वह अगले साल 13 मई 2025 को रिटायर होंगे। यानी उनका कार्यकाल लगभग 6 महीने का होगा। बता दें कि जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ था। उन्होंने वकील के तौर पर साल 1983 में शुरुआत की थी। वह दिल्ली हाईकोर्ट समेत कई ट्रिब्युनल्स में सेवाएं दे चुके हैं। जस्टिस खन्ना 18 जनवरी 2019 में सुप्रीम कोर्ट के पहली बार जज बने थे।