New Maruti Swift Booking : नई Maruti Swift के लांच होते ही इसकी बंपर बुकिंग शुरू हो गई।कंपनी ने 1 मई को नई स्विफ्ट की बुकिंग शुरू की गई थी। इस गाड़ी को 10 दिन के भीतर 10 हजार बुकिंग मिल चुकी हैं। Maruti Suzuki Swift की कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होकर 9.65 लाख रुपये एक्स शोरूम है।
पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें
पावर
इस गाड़ी में बिल्कुल नया 1.2 लीटर की क्षमता का ‘Z’ सीरीज इंजन दिया गया है, जो 82hp की पावर और 112Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नई स्विफ्ट 25.72 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देगी, जो कि मौजूदा मॉडल से तकरीबन 3 किमी/लीटर ज्यादा है।
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो नई स्विफ्ट में छह स्पीकर सेटअप, फ्रंट में ट्विटर, नौ इंच टचस्क्रीनऑल न्यू सस्पेंशन सिस्टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, सुजुकी कनेक्ट, हाइड्रॉलिक क्लच, रियर एसी वेंट्स, रियर पैसेंजर्स को फोन चार्ज करने के लिए दो चार्जिंग पोर्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टेयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल्स, क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, ईएसपी, रिवर्स पार्किंग कैमरा, एबीएस और ईबीडी जैसे दिए गए हैं।