Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. 1400 करोड़ी रामायण का नया गाना रिलीज, आंखें बंद करते ही अलग दुनिया में ले जाएगा ‘रघुनंदन’ का भक्ति गीत

1400 करोड़ी रामायण का नया गाना रिलीज, आंखें बंद करते ही अलग दुनिया में ले जाएगा ‘रघुनंदन’ का भक्ति गीत

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ‘श्रीराम’ की भक्ति में पूरा देश रम चुका है। रणबीर कपूर की 5 नवंबर को दीवाली पर रिलीज हुई फिल्म रामायण (Ramayana) देश के साथ-साथ विदेशी भूमि पर भी सफलता का परचम लहरा चुकी है। भारत में जहां मूवी ने लगभग 792 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया, तो वहीं वर्ल्ड वाइड रामायण का कलेक्शन 1400 करोड़ से ऊपर का हो चुका है।

पढ़ें :- 'रामायण' पार्ट 2 की रिलीज डेट बदली, अब दिवाली 2028 में सिनेमाघरों में देगी दस्तक

माइथोलॉजिकल फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बीच अब हाल ही में मेकर्स ने रामायण से ‘श्री राम’ की भक्ति से जुड़ा एक ऐसा नया गाना रिलीज किया है, जो आपको एकांत में सुनने पर एक अलग ही दुनिया में ले जाएगा।

पल भर में मन मोह लेगा रामायण का नया गाना

ए.आर.रहमान के कंपोजिशन में बने नए गाने भले ही दर्शकों को कुछ रास न आए हों, लेकिन दिलजीत दोसांझ-कैलाश खेर की आवाज में गाई हनुमान चालीसा लोगों को बेहद पसंद आई थी। अब हनुमान चालीसा के बाद मेकर्स ने एक और नया गाना रामायण का रिलीज किया है, जिसका टाइटल हैं ‘ओ राघो’। इस गाने के शुरुआती म्यूजिक और लिरिक्स में किया गया श्री राम के शक्तिशाली और कोमल स्वभाव का वर्णन आपका दिल जीत लेगा।

पढ़ें :- रामायण का लॉस एंजिलिस के एकेडमी थिएटर में वर्ल्ड प्रीमियर, दर्शकों ने बताया भव्य सिनेमाई अनुभव

ऋषभ रघुवंशी ने दी मधुर आवाज

जहां रामायण के लगभग सभी गानों का कंपोजिशन ए.आर.रहमान ने किया, तो वहीं ओ राघो को शुभम शिरुले ने कंपोज किया। गाने के लिरिक्स डॉ.कुमार विश्वास ने लिखे और इसे सिंगर और कंपोजर ऋषभ रघुवंशी ने अपनी सुरीली आवाज में गाया। ऋषभ रघुवंशी इससे ओ राघो से पहले माया है जग माया है, यारा मेरे, इल्हाम और ये रात जैसे चर्चित गीत भी गाए हैं।

ओ राघो गाना सोशल मीडिया पर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, कि “मुझे लगता है ये रामायण का अब तक का सबसे बेस्ट गाना है।” दूसरे यूजर ने लिखा,कि “जो लोग कह रहे हैं कि ये गाना अच्छा नहीं है, वो एक बार आंखें बंद करो, कानों में हेडफोन लगाओ और ये गाना सुनो। अगर लिरिक्स सुनकर दिमाग अंदर तक न झन्ना जाए तो कहना। अन्य यूजर ने लिखा, कि “मेकर्स को सबसे पहले रामायण का ये गीत ही रिलीज करना चाहिए था।

Advertisement