Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर आया नया अपडेट, इस महिने से शुरु होगी शूटिंग

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर आया नया अपडेट, इस महिने से शुरु होगी शूटिंग

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी अगली फिल्म सिंकदर की शूटिंग मई से शुरु कर सकते हैं। सलमान ने ईद के खास मौके पर अपनी नई फिल्म का ऐलान किया था, जिसका नाम ‘सिकंदर’ है। इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक एआर मुरुगादॉस है।

पढ़ें :- 'रामायण' पार्ट 2 की रिलीज डेट बदली, अब दिवाली 2028 में सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुरुगादॉस वर्तमान में तमिल स्टार शिवकार्तिकेयन के साथ एक एक्शन फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका संभावित नाम SK23 है, जो जून तक जारी रहेगी। इसका मतलब है कि उन्हें अगले दो महीनों तक हिंदी और तमिल प्रोजेक्ट के बीच अपना समय बिताना होगा। वहीं फिल्म सिकंदर के फ्लोर पर आने से पहले मुरुगादॉस एसके23 के ज़्यादा से ज़्यादा हिस्से को पूरा करना चाहते हैं।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें

मई में सिकंदर का पहला शेड्यूल शूट करने के बाद, वह जून में शिवकार्तिकेयन की फ़िल्म को पूरा करने के लिए वापस लौटेंगे। जुलाई से वह पूरी तरह से सलमान खान स्टारर फिल्म में डूब जाएंगे।”वहीं हालिया इंटरव्यू में एआर मुरुगादॉस ने फिल्म सिकंदर (Sikandar) के बारे में बात की। जिसमें उन्होंने कहा, “इसमें जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस के अलावा, इमोशन्स भी होंगे और यह एक शक्तिशाली सोशल मैसेज भी देगी।

यह एक ऑल इंडिया फिल्म होगी। दर्शक इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) का एक नया रूप देखने की उम्मीद कर सकते हैं। सलमान और मैंने पांच साल पहले इस प्रोजेक्ट पर चर्चा की थी, लेकिन परिस्थितियों के कारण हम उस समय आगे नहीं बढ़ सके। हाल ही में, उन्होंने एक और नरेशन मांगा। उसके बाद, उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट ने उन्हें अच्छा वाइब दिया और पूछा कि क्या हम तुरंत इस पर काम करना शुरू कर सकते हैं।

सलमान (Salman Khan)  की फिल्म ‘सिकंदर’ अगले साल ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर फिल्म का टाइटल पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘इस ईद पर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ देखें और अगली ईद पर ‘सिकंदर’ (Sikandar) से मिलने आएं। आप सभी को ईद मुबारक हो।

Advertisement