नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच दीपावली के मौके पर रिश्तों में काफी नरमी दिखने लगी है। सीमा समझौत और सैनिकों के विवादित पॉइंट्स से पीछे हटने के बाद दोनों देशों के बीच दीपावली के मौके पर एक अच्छी तस्वीर सामने आई है। दरअसल, गुरुवार को दीपावली के अवसर पर भारत और चीन के सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर कई सीमा बिंदुओं पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।
पढ़ें :- भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं, DONATION FIRST है...अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
मीडिया रिपोर्ट की माने तो, एलएसी पर पांच सीमा कार्मिक बैठक (बीपीएम) बिंदुओं पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच दीपावली पर मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ। इसकी तस्वीर सामने आई है।
यह तस्वीरें ऐसे समय सामने आई हैं जब दोनों देशों ने पूर्वी लद्दाख में दो संवेदनशील प्वाइंट डेमचोक और देपसांग के मैदानों पर अलगाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया है। दीपावली के मौके पर ऐसी तस्वीरें सामने आने पर इसे कुटनीतिक नजरिये से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।