Nigella Sativa : भारतीय रसोई में पाई जानें वाली औषधीय गुणों से भरपूर ‘ब्लैक क्यूमिन’ या ‘मंगरेल’ को बीमारियों से लड़ने में बेहद कारगर माना जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसका सेवन लोग ज्यादातर आटे में मिलाकर करते हैं। अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो रोजना कलौंजी को अपने आहार में शामिल करें।
पढ़ें :- सेहत और स्वाद का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है चुकंदर का हलवा, घर पर आसानी से बनाएं सबसे सरल पौष्टिक रेसिपी
इम्यूनिटी बढ़ता है
कलौंजी में थाइमोक्विनोन (Thymoquinone) जैसा तत्व पाया जाता है। यह तत्व एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यही तत्व शरीर में सूजन कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।
सूजन कम करने में सहायक
कई रिसर्च के मुताबिक, अगर आप कलौंजी का रोजाना सेवन करेंगे तो ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है। यह इंसुलिन को बेहतर बनाने का काम करती है और रोजाना सेवन करने से फास्टिंग शुगर में भी सुधार होता है। हालांकि, डायबिटीज की दवा बंद करके सिर्फ कलौंजी पर निर्भर रहना खतरनाक हो सकता है। यह सूजन कम करने में मदद करता है और अस्थमा के मरीजों में सांस लेते वक्त होने वाली दिक्कत भी कम होने लगती है।
याददाश्त और मस्तिष्क स्वास्थ्य
कलौंजी का सेवन दिमाग को तेज करने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, शहद के साथ कलौंजी खाने से अल्जाइमर जैसी समस्याओं में भी फायदा मिलता है।
एंटी-ओबेसिटी गुण
कलौंजी में एंटी-ओबेसिटी गुण होते हैं। खाली पेट गुनगुने पानी और शहद के साथ कलौंजी का सेवन करने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद मिलती है।