Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. NCR में निर्भयाकांड, 5 लोगों ने किया 2 दिन तक गैंगरेप फिर प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, पीड़िता की हालत गंभीर

NCR में निर्भयाकांड, 5 लोगों ने किया 2 दिन तक गैंगरेप फिर प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, पीड़िता की हालत गंभीर

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में एक बार फिर निर्भयाकांड (Nirbhaya Case) जैसी वारदात सामने आई है। संपत्ति विवाद (Property Dispute) में दिल्ली की एक महिला को अगवा किया गया। इसके बाद गाजियाबाद में 2 दिन तक उसके साथ गैंगरेप (Gang Rape) किया गया। इसके बाद आरोपियों ने अमानवीयता की हदें पार करते हुए पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स में लोहे की रॉड भी डाल दी। महिला की हालत गंभीर है और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- Maharajganj:अगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बॉर्डर किया निरीक्षण 

गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र (Nandgram Police Station) में वारदात को अंजाम दिया गया। पांच आरोपियों ने दो दिन तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने महिला के गुप्तांगों में लोहे की रॉड भी डाली। इसके बाद पीड़िता को अधमरी हालत में आश्रम रोड के पास फेंक कर फरार हो गए। यूपी-112 (UP-112) से थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने अस्पताल भेजा। पीड़िता का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

एसपी सिटी (SP City) का कहना है कि महिला दिल्ली के नंदनगरी की रहने वाली है। वह नंदग्राम क्षेत्र में अपने भाई के यहां आई थी। वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें उठा लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला के पूर्व से ही परिचित हैं और दोनों पक्षों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष (Chairperson of Delhi Commission for Women) स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने गाजियाबाद पुलिस (Ghaziabad Police) को किया नोटिस जारी किया है ।

एसपी सिटी गाजियाबाद निपुण अग्रवाल (SP City Ghaziabad Nipun Aggarwal) ने बताया कि 18 अक्टूबर को नंदग्राम पुलिस (Nandgram Police) को आश्रम रोड पर महिला के मिलने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। वह दिल्ली की रहने वाली है और भाई के पास नंदग्राम आई थी। उसका भाई उसे छोड़ने आया था। इसके बाद उसे किडनैप किया गया और वारदात को अंजाम दिया गया। एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें :- Maharajganj:छात्र-छात्राओं को सशक्त बनाने का दिया मंत्र 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष (Chairperson of Delhi Commission for Women) स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal)  ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, जब उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। पांच लोगों ने दो दिन सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape)किया। उसके गुप्तांगों में रॉड डाली गई। जिस वक्त वह सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। वह अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है। एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस (Notice to SSP Ghaziabad) जारी किया है।

Advertisement