नई दिल्ली। निसान (Nissan) इंडियन मार्केट (Indian Market) में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रहा है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने ग्रेवाइट एमपीवी को भारत में लॉन्च किया है। अब कंपनी इंडियन मार्केट में अपनी दो धाकड़ एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। इनमें एक प्रीमियम थ्री-रो 7 सीटर एसयूवी और टेक्टॉन शामिल हैं। 7 सीटर एसयूवी को कंपनी अगले साल लॉन्च कर सकती है। वहीं, टेक्टॉन अगले महीने की 9 तारीख को आने वाली है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।
पढ़ें :- भारत में 5 दमदार 7-सीटर गाड़ियां जल्द होने वाली हैं लॉन्च, SUV लवर्स के लिए खुशखबरी
निसान की 7 सीटर एसयूवी
भारत में निसान टेक्टॉन की 7 सीटर फ्लैगशिप एसयूवी महिंद्रा XUV 7XO, MG हेक्टर प्लस, टाटा सफारी और हुंडई अल्काजार जैसी एसयूवी को टक्कर देगी। उम्मीद है कि यह SUV 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.8 लीटर हाइब्रिड इंजन ऑप्शन के साथ इंडियन मार्केट में उपलब्ध होगी। हालांकि, इसके बड़े साइज और ज्यादा वेट के कारण परफॉर्मेंस में थोड़ा अंतर हो सकता है। नई निसान 7-सीटर SUV का ओवरऑल डिजाइन और स्टाइल टेक्टॉन के जैसा होने की संभावना है। हालांकि, यह लंबी और ज्यादा बड़ी होगी। इसमें सीट्स की एक अडिशनल थर्ड रो भी होगी। कीमत की बात करें तो, 7-सीटर टेक्टॉन की कीमत 5-सीटर मॉडल से अधिक होने की उम्मीद है।
निसान टेक्टॉन
निसान अपनी टेक्टॉन को भारत में 9 जुलाई को लॉन्च करने वाला है। यह नई रेनो डस्टर का एक रीबेज्ड वर्जन होगी। इसका एक्सटीरियर लुक निसान पैट्रोल से इंस्पायर्ड होगा। वहीं, इसके इंटीरियर में मिलने वाले फीचर्स डस्टर वाले ही रहने की उम्मीद है। टेक्टॉन को 1.0 लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। बड़े इंजन के साथ मैनुअल और डीसीटी गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे, जबकि छोटे इंजन में केवल मैनुअल गियरबॉक्स ही उपलब्ध होगा।
कंपनी टेक्टॉन हाइब्रिड को इसी साल फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड प्रोडक्ट होगा। इसमें कंपनी इलेक्ट्रिक मोटर के साथ एक 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन देगी। कंपनी का कहना है कि इस टेक्नोलॉजी की मदद से एसयूवी सिटी में 80 पर्सेट तक ईवी मोड में ड्राइव ऑफर करेगी। इसे डस्टर हाइब्रिड की एंट्री के बाद लॉन्च किया जा सकता है।
अगले साल आ सकती है निसान पेट्रोल
निसान की यह बड़ी एसयूवी साल 2027 के मिड में मार्केट में एंट्री कर सकती है। पेट्रोल 3.8 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड V6 इंजन और 3.5 लीटर द्विन-टर्बो V6 पेट्रोल इंजन के साथ इंटरनैशनल मार्केट में उपलब्ध है। भारत में इसका कौनसा वेरिएंट आएगा इस बारे में पक्के तौर पर अभी कुछ कहा नबीं जा सकता। यह निसान का फ्लैगशिप मॉडल होगा और टोयोटा की LC300 जैसी कारों को टक्कर देगा।