Nissan Magnite CNG : जापानी वाहन निर्माता निसान इंडिया ने अपनी मैग्नाइट पर सीएनजी रेट्रो-फिटमेंट लॉन्च किया है। खरीदार डीलरशिप स्तर पर सीएनजी किट का विकल्प चुन सकते हैं, और इन किटों का फिटमेंट सरकारी अधिकृत फिटमेंट केंद्रों पर किया जाएगा। सकी बुकिंग 1 जून से 7 राज्यों- दिल्ली NCR, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक में शुरू होगी। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत ₹79,999 है। निसान का कहना है कि रेट्रो-फिटमेंट विकल्प केवल 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है।
पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें
“ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से, निसान डीलर सरकार द्वारा अनुमोदित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट के रूप में वैकल्पिक ईंधन विकल्प प्रदान करेंगे, जो ग्राहकों के लिए अधिकृत फिटमेंट केंद्रों पर किया जाएगा।
CNG कार में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा है। कार निर्माता ने अभी तक आधिकारिक पावर आउटपुट और माइलेज के आंकड़ों का खुलासा नहीं किया है।
माना जा रहा है कि CNG के साथ पावर आउटपुट में कमी आएगी और माइलेज पेट्रोल की तुलना में बढ़ेगा।
बेस वेरिएंट के लिए निसान मैग्नाइट सीएनजी की कीमत 6.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।