Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Nita Ambani : बाबा विश्वनाथ को नीता अंबानी ने दिया अनंत-राधिका की शादी का न्योता , चढ़ाया पहला कार्ड

Nita Ambani : बाबा विश्वनाथ को नीता अंबानी ने दिया अनंत-राधिका की शादी का न्योता , चढ़ाया पहला कार्ड

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nita Ambani : रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) सोमवार को वाराणसी पहुंची। नीता अंबानी बाबा विश्वनाथ को अपने बेटे की शादी का निमंत्रण देने के लिए काशी पहुंची थीं। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और उन्हें अपने बेटे की शादी का चढ़ाया। इसके बाद वह गंगा आरती में शामिल होने के लिए गंगा घाट पहुंची।उन्होंने आगे कहा, ”यह मेरा सौभाग्य है कि मैं गंगा आरती के समय यहां आयी हूं। यह बहुत अच्छा लगता है।” बाद में उन्होंने बनारस के चाट का स्वाद चखा।

पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला

नीता अंबानी ने सोमवार को वाराणसी (यूपी) की एक दुकान में बैठकर टमाटर चाट और आलू टिक्की खाई जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह दुकानदार से चाट की रेसिपी भी पूछती सुनाई दे रही हैं। इससे पहले उन्होंने बाबा विश्वनाथ को अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी का पहला कार्ड चढ़ाया।

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी के बंधन में बंधेंगे।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement