लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कहा कि, सभी नेता उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा के लोग लगातार जनता के बीच रहकर उनके लिए काम कर करते हैं और विपक्ष के लोग सिर्फ चुनाव के समय ही सक्रिय रहते हैं।
पढ़ें :- 'बिहार में बेटियां शाम को निकलने से पहले सौ बार सोचती हैं, प्रशासन हो चुका है निकम्मा', मंत्री लेसी सिंह, बोलीं-चिराग पासवान बड़े नेता हैं, टिप्पणी से इनकार
नितिन नबीन ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस सेवा भाव के साथ काम किया गया है उससे 2027 के चुनाव में भाजपा अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करेगी। इसके साथ ही, पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि, इनका एजेंडा नकारात्मक है। वे जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर समाज को बांटकर देश को कमजोर करना चाहते हैं।
आज लखनऊ में एनडीए के सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी के साथ सम्मिलित हुआ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में हम सब समन्वय, विश्वास और जनसेवा की… pic.twitter.com/1d2De5PKhm
— Nitin Nabin (@NitinNabin) July 5, 2026
पढ़ें :- Video Viral -'मुझे खुद शर्म आती है कि मैं ऐसी सरकार का हिस्सा हूं ...,कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी सरकार पर बरसे चिराग पासवान
वहीं, बैठक में शामिल हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश को गुंडा राज, माफिया राज, दंगे या परिवारवाद नहीं चाहिए। उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन और सुरक्षा चाहिए। इसलिए, सबने तय किया है कि अगर उत्तर प्रदेश में कमल खिलेगा, तो राज्य के लोग भी कमल की तरह खिलेंगे।