Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी को महासचिव, वसुंधरा राजे और राम माधव को बनाया उपाध्यक्ष

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी को महासचिव, वसुंधरा राजे और राम माधव को बनाया उपाध्यक्ष

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई टीम का सोमवार को ऐलान कर दिया है। स्मृति ईरानी को पार्टी का महासचिव बनाया गया है, जबकि वसुंधरा राजे और राम माधव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि नितिन नबीन की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

पढ़ें :- नितिन नबीन की नई टीम हरियाणा की बल्ले-बल्ले! संजय भाटिया और बिप्लब देब बने राष्ट्रीय महामंत्री, अरुण यादव को भी जगह

बता दें कि नई राष्ट्रीय टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की है। बीजेपी की नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पढ़ें :- Shehzad Poonawalla Resign : नहीं माने शहजाद पूनावाला, BJP को किया ‘बाय-बाय’, ‘पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, विचार नहीं’

पूर्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त 

पार्टी की नई टीम में विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी को ‘राष्ट्रीय महासचिव’ की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से छह महिलाएं हैं, जो पार्टी की अहम भूमिकाओं में महिलाओं की ज़्यादा भागीदारी को बढ़ावा देने का संकेत है। इसके अलावा, चार महिला सचिव और एक महिला महासचिव भी हैं। साथ ही मुस्लिम समुदाय से भी दो लोग शामिल हैं। नितिन नवीन को अपनी नई टीम के गठन में पीएम मोदी और अमित शाह का भी भरपूर सहयोग मिला। बीजेपी की नई टीम का ऐलान करने के तुरंत बाद नितिन नबीन ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि “अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

भाजपा की नई टीम में महिला नेताओं को भी खास जगह मिली

नई राष्ट्रीय टीम में महिला नेताओं की भी अच्छी भागीदारी दिखाई देती है। वसुंधरा राजे सिंधिया, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इस तरह पार्टी की नई संगठनात्मक टीम में कई महिला नेताओं को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारियां मिली हैं।

नितिन नवीन की टीम में कई राज्यों को मिला प्रतिनिधित्व

पढ़ें :- Bankipur Assembly By-Election : जनसुराज के संस्थापक और उम्मीदवार प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप-भाजपा नहीं पुलिस लड़ रही यह चुनाव

भाजपा की नई सूची में राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी के केंद्रीय संगठन में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारी दिए जाने से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के विस्तार और समन्वय को मजबूत करने का संकेत मिलता है।

Advertisement