सर्दियों के मौसम में गाजर का हलवा हर किसी की जान होती है । लेकिन बनाने का नाम आते है ही दिमाग में सबसे पहले वही लंबा-सा प्रोसेस घूम जाता है…गाजर धोना, छीलना, फिर घंटों बैठकर घिसनाऔर उसके बाद गैस पर खड़े होकर लगातार चलाने की टेंशन। इसी वजह से कई लोग चाहकर भी घर पर गाजर का हलवा नहीं बना पाते. लेकिन अब ये झंझट खत्म होने वाला है. सोशल मीडिया पर Instant Gajar Halwa Recipe का एक ऐसा तरीका वायरल हो रहा है, जिसमें न गाजर घिसने की जरूरत है, न घंटों गैस पर खड़े रहने की टेंशन।
पढ़ें :- विटामिन C ज्यादा लेना पड़ सकता है भारी, किडनी स्टोन से लेकर आयरन ओवरलोड तक का खतरा
गाजर के न्यूट्रिशन और फायदे
हेल्थलाइन के मुताबिक, गाजर एक बेहद पोष्टिक सब्जी है. इसमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिशन पाए जाते हैं. जिसमें इसमें विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के1, पोटैशियम और विटामिन्स भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इसके फायदे की बात करें तो, गाजर आंखों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. इसके अलावा इसे खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. हड्डियां मजबूत होती है और त्वचा को भी हेल्दी बनाने के लिए लाभकारी है.
गाजर के हलवे की वायरल रेसिपी
सर्दियों में गाजर का हलवा खूब पसंद किया जाता है. अब हलवे की झटपट रेसिपी वायरल हो रही है, जिसमें गाजर को कद्दूकस करने की भी जरूरत नहीं है. सबसे पहले आपको 1 किलो गाजर लेनी है, 1 पैकेट फुल क्रीम दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट्स चाहिए.
हलवा बनाने का आसान तरीका
पढ़ें :- Kota: मिड-डे मील के 650 टन गेहूं-चावल को बेच दिया? आशुतोष रांका ने 'मदन दिलावर एंड कंपनी' को घेरा
हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें हल्का सा पानी डालें. इसके बाद गाजर को अच्छे से धोकर और छीलकर बिना काटे कढ़ाई में डाल दें. अब ढक्कन बंद कर दें और गाजर को उबलने दें. 10-15 मिनट में गाजर उबलकर सॉफ्ट हो जाएगी. अब गाजर को मैशर से गाजर को मैश कर लें. इसके बाद इसमें दूध एड करें और कुछ देर के लिए पकाएं. अब ऊपर से घी, इलायची और चीनी डालकर फिर से पकाएं. ड्राई फ्रूट्स और मावा के साथ गार्निश करें. तैयार है आपका बिना घिसी गाजर का हलवा.