नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए शनिवार को वोटिंग होगी। इससे पहले सभी एनडीए और इंडिया गठबंधन की तरफ से अपने अपने दावे किए जा रहे हैं। इसके साथ ही दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले भी हो रहे हैं। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक वीडिया को शेयर करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से त्रस्त जनता बड़ा परिवर्तन लाने जा रही है।
पढ़ें :- LPG Gas Cylinder 5kg : सिर्फ 5 मिनट में मिलेगा एलपीजी छोटू गैस सिलिंडर, जानें इसे कैसे लिया जा सकता है?
झूठ चाहे जितना ताकतवर हो, सच को दबा नहीं सकता। इतनी सत्ता, मीडिया और झूठ के भारी-भरकम प्रचारतंत्र के बावजूद जागरूक जनता सारी सच्चाई समझ रही है क्योंकि सच वह नहीं जो दिखाया जा रहा है, सच वह है जो जनता जी रही है।
जनता की यही जागरूकता जमीनी लहर में तब्दील हो गई है। महंगाई,… pic.twitter.com/OujPihJEzf
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 24, 2024
पढ़ें :- मैं 15 दिनों तक बंगाल में ही रहूंगा, ममता दीदी को बाय-बाय कह दो: अमित शाह
प्रियंका गांधी ने एक वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि, झूठ चाहे जितना ताकतवर हो, सच को दबा नहीं सकता। इतनी सत्ता, मीडिया और झूठ के भारी-भरकम प्रचारतंत्र के बावजूद जागरूक जनता सारी सच्चाई समझ रही है क्योंकि सच वह नहीं जो दिखाया जा रहा है, सच वह है जो जनता जी रही है। जनता की यही जागरूकता जमीनी लहर में तब्दील हो गई है। महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से त्रस्त जनता बड़ा परिवर्तन लाने जा रही है।