1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2026 Points Table: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, देखें- पॉइंट्स टेबल में कौन, किस पायदान पर

IPL 2026 Points Table: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, देखें- पॉइंट्स टेबल में कौन, किस पायदान पर

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद धमाकेदार हुई है। सभी 10 टीमों ने अपने पहले मैच खेल लिए हैं। जिसमें कई टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि कुछ टीमों की शुरुआत निराशाजनक रही है। ऐसे में अब तक खेले गए मैचों के बाद आईपीएल के पॉइंट्स टेबल पर एक नजर डाल लेते हैं-

By Abhimanyu 
Updated Date

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद धमाकेदार हुई है। सभी 10 टीमों ने अपने पहले मैच खेल लिए हैं। जिसमें कई टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि कुछ टीमों की शुरुआत निराशाजनक रही है। ऐसे में अब तक खेले गए मैचों के बाद आईपीएल के पॉइंट्स टेबल पर एक नजर डाल लेते हैं-

पढ़ें :- झटका! अफगानिस्तान सीरीज से विराट कोहली आउट, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

पहले मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें 

आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए पांच मैचों में जीत दर्ज करने वाली टीमों की बात करें तो इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), मुंबई इंडियंस (MI), राजस्थान रॉयल्स (RR), पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) शामिल हैं। पहले मैच में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। दूसरे मैच में मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से मात दी थी। इसके बाद सोमवार को तीसरे मैच में राजस्थान ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।

न्यू चंडीगढ़ में मंगलवार को खेले गए चौथे मैच में पंजाब ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया था। वहीं, पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ से 6 विकेट से जीत दर्ज की। दिलचस्प बात यह है कि सभी पांच टीमों ने लक्ष्य का पीछा करते जीत दर्ज की है।

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल (शुरुआती पांच मैचों तक)

पढ़ें :- IPL चैंपियन पति विराट का अनुष्का शर्मा यूं चूमा माथा तो फैंस, बोले- किस्मत वालों को मिलता है ऐसा प्यार

1- राजस्थान रॉयल्स : एक मैच, 2 पॉइंट्स, +4.171 NRR

2- रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु : एक मैच, 2 पॉइंट्स, +2.907 NRR

3- दिल्ली कैपिटल्स : एक मैच, 2 पॉइंट्स, +1.397 NRR

4- मुंबई इंडियंस : एक मैच, 2 पॉइंट्स, +0.687 NRR

5- पंजाब किंग्स : एक मैच, 2 पॉइंट्स, +0.509 NRR

पढ़ें :- VIDEO : किंग कोहली की जीत को अनुष्का शर्मा ने कुछ यूं किया सेलिब्रेट, डांस फ्लोर पर विराट दिखे सुपरएक्साइटेड

6- गुजरात टाइटंस : एक मैच, 0 पॉइंट्स, -0.509 NRR

7- कोलकाता नाइट राइडर्स : एक मैच, 0 पॉइंट्स, -0.687 NRR

8- लखनऊ सुपर जाएंट्स : एक मैच, 0 पॉइंट्स, -1.397 NRR

9- सनराइजर्स हैदराबाद : एक मैच, 0 पॉइंट्स, -2.907 NRR

10- चेन्नई सुपरकिंग्स : एक मैच, 0 पॉइंट्स, -4.171 NRR

पढ़ें :- RCB के चैंपियन बनने पर नामित मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दी बधाई, बोले-'बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं के साथ हुआ अन्याय'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...