Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Nobel Prize 2022 विजेता स्वांते पाबो को फेंका गया तालाब में , देखें Viral Video

Nobel Prize 2022 विजेता स्वांते पाबो को फेंका गया तालाब में , देखें Viral Video

By संतोष सिंह 
Updated Date

Nobel Prize 2022 : नोबेल फ़ाउंडेशन (Nobel Foundation) ने हाल में साल 2022 के लिए फ़िजिक्स, केमिस्ट्री, मेडिसिन, साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया है। स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो (Swedish scientist Svante Pabo) को मेडिसिन में उनकी रिसर्च के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize )से सम्मानित किया गया है। नोबेल पुरस्कार मिलना कोई आम बात नहीं होती है। यह पुरस्कार दुनियाभर में अपनी बुद्धि का लोहा मनवाने वालों को  नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize ) से नवाजा जाता है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

इसलिए इस नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize )  को पाना एक बड़े सपने के पूरा होने जैसा होता है, लेकिन अगर इस सपने को पूरे होने पर इस सम्मान को पाने वाले को जश्न मनाने के लिए तालाब में फेंक दिया जाए तो कैसा लगेगा? ऐसा ही कुछ स्वांते पाबो (Svante Pabo) के साथ हुआ है। बता दें कि शनिवार को द नोबेल प्राइज (The Nobel Prize) के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में कुछ लोग हैं जो नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) के विनर स्वांते पाबो (Svante Pabo) को उठाते हैं ओर उन्हें तालाब में फेंक देते हैं।

वीडियो में कई लोग नजर आ रहे हैं। वहीं, तालाब में फेके जाने के बाद भी स्वांते पाबो (Svante Pabo)  हंसते हुए नजर आ रहा है। जिस तालाब में स्वांते पाबो (Svante Pabo) को फेंक गया है उसका पानी कोई बहुत साफ सुथरा नहीं दिख रहा है फिर भी वो हंसत हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि बाद में जो लोग पाबो के फेंकते हैं वो उनको निकालने की कोशिश भी करते हैं।

ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, हमारे नए नोबेल पुरस्कार विजेता स्वांते पाबो (Nobel Prize 2022 winner Svante Pabo)  ने तब धूम मचाई जब उन्हें उनके सहयोगियों ने एक तालाब में फेंक दिया। आमतौर पर तालाब में तब फेंका जाता है जब कोई पीएचडी की डिग्री हासिल करता है। लेकिन स्वांते पाबो (Svante Pabo) के दोस्त नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) पाने के लिए भी कुछ ऐसा करना चाहते थे।

Advertisement