Noida Metro Extension : दिल्ली मेट्रो की एक्वा लाइन का विस्तार होने जा रहा है। अब बोटेनिकल गार्डन स्टेशन से बढ़ाकर नोएडा सेक्टर-142 तक एक्वा लाइन का विस्तार करने का फैसला लिया गया है। यह फैसला न केवल नोएडा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि दिल्ली और नोएडा के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित होगा।
पढ़ें :- मानसून सत्र से पहले मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा तेज, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई मंत्रियों की होगी छुट्टी?
इससे दिल्ली और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वालों को काफी राहत मिलेगी। एक्वा लाइन (Aqua Line) का यह विस्तार नोएडा के सेक्टर-142 को सीधे दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन (Blue Line) और मैजेंटा लाइन (Magenta Line) के जंक्शन यानी बोटैनिकल गार्डन से जोड़ने के लिए तैयार किया गया है।
यह कॉरिडोर नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) द्वारा संचालित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ बसे सेक्टरों की कनेक्टिविटी सुधारना है।
कुल लंबाई: लगभग 11.56 किलोमीटर।
अनुमानित लागत: करीब 2,254 करोड़ रुपये।
स्टेशनों की संख्या: इस रूट पर कुल 8 स्टेशन प्रस्तावित हैं।
प्रकार: यह पूरी तरह से एलिवेटेड (Elevated) कॉरिडोर होगा।
मेट्रो के आने से सड़क पर निजी वाहनों की संख्या कम होगी, जिससे यात्रा समय में बचत होगी और सड़क सुरक्षा में सुधार होगा। साथ ही, मेट्रो के अधिक उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है।