नई दिल्ली। मार्च 2026 में रिलीज बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही (Bollywood Actress Nora Fatehi) के गाना ‘सरके चुनर’ (Sarke Chunar) पर जमकर विवाद हुआ था। अब गुरुवार को इस मामले में एक्ट्रेस राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) के सामने पेश हुईं। यहां उन्होंने मीडिया से बात कर अपनी सफाई दी है।
पढ़ें :- चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ बताकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने ठोंका 3 करोड़ रुपये का मानहानि का केस
‘ठेस पहुंचाना इरादा नहीं था’
राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) के कार्यालय से बाहर निकलते हुए नोरा ने मीडिया से बात कर मामले पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, कि यह बस एक ऐसी स्थिति थी जिसमें मुझे डाल दिया गया और मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। एक कलाकार होने के नाते मुझे अपनी जिम्मेदारी निभानी ही होगी। मैंने माफी मांग ली है और सब कुछ लिखित में दे दिया है। वो लोग बहुत ही दयालु और मददगार हैं।’
आगे नोरा ने कहा,कि समाज से मिले प्यार को वापस करना हमारी जिम्मेदारी है इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं कुछ अनाथ लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाऊंगी। इस मामले के बाद यही हमारा लक्ष्य है।
अभिनेत्री-नृत्यांगना नोरा फतेही ने आज NCW के समक्ष पेश होकर 'सरके चुनर' गाने को लेकर सफाई दी।
पढ़ें :- Video-'सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर विवाद से नोरा फतेही ने झाड़ा पल्ला, बोलीं- ‘तीन साल पहले किया शूट, हिंदी गाने का नहीं था आइडिया’
"मैं कलाकार के तौर पर जिम्मेदार हूं, माफी मांगती हूं। किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। अब अनाथ लड़कियों की शिक्षा का खर्चा उठाऊंगी।"#NoraFatehi #NCW #SarkeChunar #delhi… pic.twitter.com/dIPg41lr3O
— Maharashtra Bandhu News (@BandhuNews_in) May 7, 2026
संजय दत्त पहले ही हो चुके हैं पेश
इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) ने नोरा फतेही से पहले संजय दत्त को तलब किया था। 27 अप्रैल को हुई इस पेशी में एक्टर ने गाने के लिए मांफी मांगी थी। इसके साथ सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण में योगदान के रूप में 50 आदिवासी लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा किया, जिसके बाद उन्हें आयोग से राहत मिल गई थी।
पढ़ें :- नोरा फतेही के गाने को लेकर मचा हंगामा, डबल मीनिंग लिरिक्स सुन भड़के लोग, यूजर्स बोले- ‘हद से ज्यादा अश्लील गाना’
क्या था पूरा मामला?
फिल्म ‘केडी: द डेविल’ (Film: ‘KD: The Devil’) का गाना ‘सरके चुनर’ मार्च में रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद दर्शकों ने इसकी काफी आलोचना की। इसके हिंदी गाने के बोल और विजुअल्स दोनों ही अश्लील और आपत्तिजनक लगे थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर हंगामा हुआ था। बाद में मेकर्स ने माफी मांगते हुए गाने को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। साथ ही अभिनेत्री नोरा फतेही (Actress Nora Fatehi) और अभिनेता संजय दत्त पर महिला आयोग ने कड़ा रूख अपनाया था।