नई दिल्ली: भगवान के कई मंदिर है जहां लोग आए दिन आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे रहते हैं। लेकिन आज हम जिस मंदिर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसका वीडियो देखकर आप हैरानी जताएंगे। इस वीडियो में कुछ ऐसा नहीं आ रहा है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
पढ़ें :- Couple Graceful Classical Dance: कपल ने किया अभी न जाओ सॉन्ग पर किया क्लासिकल डांस, देखने वाले भी हुए दीवाने
यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का फेवरेट भी बन गया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है एक स्ट्रीट डॉग जिसे आप देख सकते हैं। इस वीडियो को महाराष्ट्र के अहमदनगर ज़िले के सिद्धिविनायक मंदिर का बताया जा रहा है।
आप देख सकते हैं इस वीडियो में स्ट्रीट डॉग मंदिर के प्रवेश द्वार पर बने चबूतरे पर शांति से बैठा हुआ है। वहीँ इस दौरान वह जो लोग दर्शन करके बाहर आ रहे हैं उन्हें अपना पंजा उठाकर आशीर्वाद दे रहा है। है ना अद्भुत नजारा।।।! वैसे अपने इस व्यवहार के कारण यह प्यारा सा डॉगी अब लोगों के बीच मशहूर हो चुका है। अब इसका वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।
Posted by Arun Limadia on Saturday, 9 January 2021
पढ़ें :- Hardoi News: युवक ने खुद पर गोली चलाने से पहले बनाया वीडियो, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती
इस वीडियो को अहमदनगर के रहने वाले अरुण लिमडिया ने सबसे पहले अपने फ़ेसबुक पेज पर शेयर किया था लेकिन इसके बाद ये सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त तरीक़े से वायरल होने लगा। अब जो इस वीडियो को देख रहा है हैरानी जता रहा है।