Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Nova 2 :  नया Nova 2 लॉन्च ,  जानें कीमत और स्मूद परफॉर्मेंस

Nova 2 :  नया Nova 2 लॉन्च ,  जानें कीमत और स्मूद परफॉर्मेंस

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nova 2 :   AI+ Smartphone ने भारत में अपना नया Nova 2 लॉन्च कर दिया है। इसकी सेल आज से शुरू हो गई है। यह फोन Nova सीरीज का हिस्सा है और इसे आप Flipkart के साथ-साथ कुछ चुनिंदाOffline Stores से भी खरीद सकते हैं। Nova 2 खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो एक बैलेंस्ड स्मार्टफोन चाहते हैं। इसमें अच्छी बैटरी लाइफ, शानदार डिस्प्ले और रोजमर्रा के इस्तेमाल में Smooth Performance  दिए गए हैं।

पढ़ें :- साझा हितों के लिए साझेदारियां बेहद जरूरी- राजनाथ सिंह, डिफेंस इन्वेस्टर समिट में रक्षा मंत्री ने लिया हिस्सा

कीमत
AI+ Nova 2 भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसका बेस मॉडल 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ ₹8,999 में मिलता है, जबकि थोड़ा पावरफुल 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹10,999 में उपलब्ध है।

फीचर्स
AI+ Nova 2 एक ऐसा स्मार्टफोन है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें आपको 6.745 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है Smooth Performance इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग, App Switching और पूरा यूजर एक्सपीरियंस काफी स्मूद और फास्ट महसूस होता है।

कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का Dual Rear Camera Setup  दिया गया है, जो डेली फोटोज, पोर्ट्रेट और नॉर्मल शॉट्स के लिए अच्छा रिजल्ट देने की कोशिश करता है।

बैटरी
बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन की गई है। साथ ही 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है, जिससे फोन को जल्दी चार्ज किया जा सकता है और ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ता।

पढ़ें :- अभिनेता विजय सेतुपति ने जनता से कि अपील, कहा- युवाओं को मेरी ओर से शुभकामनाएं, यह सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है
Advertisement