नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले देश का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। एक टीवी इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी पर अपना बयान दिया, जिसकी एक वीडियो सोशल मीडया पर खूब वायरल हो ही है। अब इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा कि, जिनके वैचारिक पूर्वज नाथूराम गोडसे के साथ महात्मा गांधी जी की हत्या में शामिल थे, वो बापू द्वारा दिए गए सत्य के मार्ग पर कभी नहीं चल सकते। अब झूठ झोला उठाकर जाने वाला है।
जिनके वैचारिक पूर्वज नाथूराम गोडसे के साथ महात्मा गाँधी जी की हत्या में शामिल थे, वो बापू द्वारा दिए गए सत्य के मार्ग पर कभी नहीं चल सकते।
अब झूठ झोला उठाकर जाने वाला है।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) May 29, 2024
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
बता दें कि, सातवें चरण के लिए एक जून को वोटिंग होगी। आखिरी चरण की वोटिंग से पहले ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है। सत्तापक्ष और विपक्ष की तरफ से चुनाव को लेकर अपने अपने दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, चुनाव के नतीजे चार जून को आयेगा, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।