Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अगर भारत के खिलाफ आतंकी हमला हुआ तो उसे माना जाएगा युद्ध और उसी प्रकार ​से दिया जाएगा जवाब…सरकार ने पाकिस्तान को दिया अल्टीमेटम

अगर भारत के खिलाफ आतंकी हमला हुआ तो उसे माना जाएगा युद्ध और उसी प्रकार ​से दिया जाएगा जवाब…सरकार ने पाकिस्तान को दिया अल्टीमेटम

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान लगातार ड्रोन से हमले की कोशिश कर रहा है, जिसे हवा में ही नाकाम कर दिया गया है। साथ ही, भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब भी दे रही है। इन सबके बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अब अगर भारत के खिलाफ आतंकी हमला हुआ तो उसे युद्ध माना जाएगा और उसी प्रकार जवाब भी दिया जाएगा।

पढ़ें :- Hockey Junior Asia Cup 2026 : भारत की जीत पर सीएम योगी ने दी बधाई, बोले -प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों के योगदान को बताया प्रेरणादायी

सरकार के इस फैसले से साफ हो गया है कि, भारत अब पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे आतंकी हमले को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा और सख्ती से निपटेगा। बता दें कि, बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गयी थी। इसके बाद से भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने का मन बना लिया था। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। देर रात पाक और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करते हुए 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया था। इसमें जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर के परिवार के दस सदस्य भी मारे गए।

इसके अलावा कई अन्य बड़े आतंकियों को भी मार गिराया गया। भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार की रात जम्मू समेत कई शहरों में 400 तुर्की ड्रोन से हमला बोल दिया था। हालांकि, भारत को इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही इन हमलों को नाकाम कर दिया।

Advertisement