लखनऊ। स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल लखनऊ (National Homoeopathic Medical College and Hospital Lucknow) के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार ने रविवार को सहारा स्टेट जानकीपुरम् (Sahara State Jankipuram) में आरएस होम्योपैथिक मेडिकल स्टोर (RS Homoepathic Medical Store) व क्लीनिक (Clinic) का फीता काटकर उद्धाटन किया।
पढ़ें :- सीएम योगी ने मियांपुर को बनाया रविन्द्र नगर,थारू जनजाति को नई सौगात दी
स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल लखनऊ (National Homoeopathic Medical College and Hospital Lucknow) के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार ने रविवार को सहारा स्टेट जानकीपुरम् में आरएस होम्योपैथिक मेडिकल स्टोर व एवीएम क्लीनिक का फीता काटकर उद्धाटन किया। pic.twitter.com/9FSU2ZvxGC
— santosh singh (@SantoshGaharwar) January 29, 2024
डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि दूसरी विधा की तरह ही अब होम्योपैथी के इलाज पर लोगों का विश्वास काफी बढ़ गया है। होम्योपैथी में अब नई दवाओं से मरीजों को पहले से अधिक तेजी से इलाज में राहत मिलती है। कोरोना महामारी के दौर में होम्योपैथी विधा ने मरीजों का इलाज करके व जान बचाकर लोगों में और अधिक भरोसा बढ़ा दिया है। डॉ. कुमार ने कहा कि होम्योपैथी की खोज जर्मनी में जरूर हुई थी, लेकिन भारत में आज उस देश से कहीं अधिक होम्योपैथी का सम्मान है।
पढ़ें :- सीएम योगी का ऐलान: लखीमपुर खीरी का ‘मियांपुर’ अब होगा ‘रविंद्रनगर’, 213 परियोजनाओं की सौगात
डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि होम्योपैथी में अब महिलाओं की जटिल बीमारी का भी सफल इलाज हो रहा है। पीसीओडी जैसी गंभीर बीमारियों सफल शोध से इलाज बेहतर हो सका है।