Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अब बदलाव की शुरुआत हो चुकी, INDIA गठबंधन सिर्फ़ आश्वासन नहीं समाधान लेकर आया…पटना के रोजगार मेले के वीडियो पर बोले राहुल गांधी

अब बदलाव की शुरुआत हो चुकी, INDIA गठबंधन सिर्फ़ आश्वासन नहीं समाधान लेकर आया…पटना के रोजगार मेले के वीडियो पर बोले राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार के पटना में कांग्रेस के महारोजगार मेला में बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ जुटी। यूथ कांग्रेस की तरफ से महारोजगार मेले में उमड़ी भीड़ की वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की गयी है। अब कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा, अब बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन सिर्फ़ आश्वासन नहीं, समाधान लेकर आया है।

पढ़ें :- UP MLC Election Voting : उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग जारी, 14.81 लाख वोटर्स करेंगे 152 उम्मीदवारों की कीमत का फैसला

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, महारोज़गार मेला में उमड़ा यह जनसैलाब सिर्फ़ एक भीड़ नहीं, एक संदेश है-कि बिहार का युवा अब भाषणों पर नहीं, रोज़गार से अपना भविष्य चाहता है। BJP और नीतीश सरकार ने बिहार को जिस तरह बेरोज़गारी की आग में झोंका, वहां से लाखों युवाओं को रोज़ी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ता है-अपना गांव, अपना परिवार… सब कुछ पीछे छोड़ना पड़ता है।

बिहार के युवा कर्मठ हैं, काबिल हैं, होनहार हैं-उनकी ज़रूरत बस स्थानीय और सम्माननीय रोज़गार है। अब बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन सिर्फ़ आश्वासन नहीं, समाधान लेकर आया है। हमारा फ़ोकस साफ़ है-हुनर को हक़, हर युवा को रोज़गार, रुके पलायन, साथ रहे हर परिवार। इसी रास्ते बनेगा एक समृद्ध बिहार!

बता दें राहुल गांधी ने ने यह बात इंडियन यूथ कांग्रेस के ट्वीट को शेयर करते हुए कही है। इस ट्वीट में IYC ने कहा है कि पटना में युवा कांग्रेस के महारोजगार मेले में जुटी युवाओं की ये भारी भीड़ इस बात का साफ सबूत है कि बिहार में बेरोजगारी सबसे गंभीर समस्या है। जयपुर, दिल्ली के बाद, ये हमारा एक और प्रयास था ताकि रोजगार मेले के माध्यम से योग्य युवाओं को नौकरी का अवसर मिल सके।

Advertisement