नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। दूसरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि, अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नई उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास और नए जोश के साथ काम करने के हैं। उन्होंने कहा कि, भारत ने आज हर क्षेत्र में जो ऊंचाई हासिल की उसने हर देशवासियों को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है। ये संकल्प है विकसित भारत का। अब देश न छोटे सपनें देख सकता है और न ही छोटे संकल्प ले सकता। सपनें भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे। ये हमारा सपना भी है और संकल्प भी है कि हमे भारत को विकसित बनाना है।
पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा
मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हुआ व्यक्ति हूं
इस दौरान पीएम मोदी ने बीजेपी सरकार के तीसरे टर्म की भी बात कही। उन्होंने कहा कि, हम तो छत्रपति शिवाजी को मानने वाले लोग हैं। जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ तो उन्होंने ये नहीं किया कि सत्ता मिल गई तो चलो उसका आनंद लो। उन्होंने अपना मिशन जारी रखा। मैं अपने सुख वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं बीजेपी सरकार का तीसरा टर्म, सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा हूं। मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हुआ व्यक्ति हूं।
विपक्ष के नेता भी एनडीए सरकार 400 पार के लगा रहे नारे
इस दौरान पीएम ने कहा कि, आज विपक्ष के नेता भी एनडीए 400 पार के नारे लगा रहे हैं। एनडीए को 400 पार कराने के लिए भाजपा को 370 का माइलस्टोन पार करना ही होगा। आज भाजपा युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान की शक्ति को विकसित भारत के निर्माण की शक्ति बना रही है। जिनको किसी ने नहीं पूछा, हमने उन्हें पूछा है, इतना ही नहीं हमने उसको पूजा है।
सदियों से लटके काम करने का किया साहस
पीएम ने कहा, जो काम सदियों से लटके थे, हमने उनका समाधान करने का साहस करके दिखाया है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करके हमने 5 सदियों का इंतजार खत्म किया है। गुजरात के पावागढ़ में 500 साल बाद धर्म ध्वजा फहराई गई है। 7 दशक बाद हमने करतारपुर साहिब राहदारी खोली है। 7 दशक के इंतजार के बाद देश को आर्टिकल 370 से मुक्ति मिली है।
विपक्ष करता है झूठे वादे
पीएम ने कहा, हमारे विपक्ष के दल भले ही योजनाओं को पूरा करना न जानते हों। लेकिन झूठे वादे करने में इनका कोई जवाब नहीं है। आज एक वायदा करने से ये सारे राजनीतिक दल घबराते हैं। वो वादा है – विकसित भारत का, और ये हमारा वादा है। सिर्फ और सिर्फ भाजपा और छक्। गठबंधन ने ही इसका सपना देखा है। हम 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे