Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। आखिरी चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी मतदान का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि, नौकरी, बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी और मुद्दों से ध्यान भटकाने एवं लोकतंत्र, आरक्षण और संविधान हटाने वालों को अब जनता हटा रही है। अपने मतदान के प्रयोग से जनसमस्याओं को दूर एवं लोकतंत्र को मजबूत करें।
पढ़ें :- Tamil Nadu Assembly Elections 2026 : तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी , पार्टी ने कद्दावर नेताओं को मैदान में उतारा
नौकरी, बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी और मुद्दों से ध्यान भटकाने एवं लोकतंत्र, आरक्षण और संविधान हटाने वालों को अब जनता हटा रही है।
अपने मतदान के प्रयोग से जनसमस्याओं को दूर एवं लोकतंत्र को मजबूत करें। #TejashwiYadav pic.twitter.com/AGIq9jNl1I
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 1, 2024
पढ़ें :- मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, तेजस्वी यादव बोले- शराबबंदी माफियाओं व भ्रष्ट तंत्र के लिए बन गया है कमाऊ पूत
इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, किस तरह का एग्जिट पोल और किसके एग्जिट पोल पर हमें यकीन करना चाहिए? बहुत सारे एग्जिट पोल हैं। हमें 4 जून का इंतजार करना चाहिए। हमने जो देखा है, उससे हमें भारत के लोगों पर भरोसा है कि 4 जून को INDIA गठबंधन सरकार बनने जा रही है और NDA जल्द ही सत्ता से बाहर होने वाली है।