Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Nvidia CEO ने अपनी पत्नी को धोखा देने की बात कबूली, गर्लफ्रेंड के चीनी जासूस होने के आरोपों की कंपनी कर रही जांच

Nvidia CEO ने अपनी पत्नी को धोखा देने की बात कबूली, गर्लफ्रेंड के चीनी जासूस होने के आरोपों की कंपनी कर रही जांच

By Abhimanyu 
Updated Date

Nvidia CEO Affair : दुनिया के सबसे अत्याधुनिक AI चिप बनाने वाली कंपनी ‘एनवीडिया’ (Nvidia) के CEO, जेन्सेन हुआंग ने अपनी पत्नी को धोखा देने की बात स्वीकार कर ली है। यह घटनाक्रम तब सामने आया जब उनकी 4.5 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी के बोर्ड ने एक चीनी बिजनेसवुमन के साथ उनके कथित करीबी रिश्तों की खबरों की जांच शुरू की, जिस चीनी जासूस होने का आरोप लगाया गया है। अब इस मामले में कंपनी जांच कर रही है।

पढ़ें :- Gold-Silver Price : दीवाली के बाद चमका सोना-चांदी, जानें कितने बढ़े दाम? खरीदने से पहले चेक करें ताजा रेट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनवीडिया कर्मचारियों के नाम एक पत्र में, जेन्सेन हुआंग ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी पत्नी को धोखा दिया है। उन्होंने अपने परिवार और सहकर्मियों से माफी मांगी और कहा कि वे अपने कार्यों की “पूरी जिम्मेदारी” लेते हैं। उन्होंने लिखा, “एनवीडिया का नेतृत्व करना मेरे जीवन का सौभाग्य है। मेरी जिम्मेदारी आप सभी की सेवा करना और आपके भरोसे के काबिल बने रहना है। मैं इस जिम्मेदारी को निभाने में विफल रहा हूँ।”

एनवीडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने रविवार को बताया कि वे उन रिपोर्टों की जांच शुरू कर रहे हैं, जिनमें कहा गया है कि कंपनी के CEO जेनसन हुआंग “विदेशी खुफिया एजेंसियों के निशाने पर” थे। बोर्ड का कहना है कि उनके पास यह मानने का “कोई कारण नहीं है” कि राष्ट्रीय सुरक्षा या एनवीडिया के गोपनीय रहस्यों से कोई समझौता हुआ है, लेकिन वे अपनी जांच में उपलब्ध सभी जानकारियों की समीक्षा करेंगे। बोर्ड ने बताया कि हुआंग “इस समीक्षा का पूरा समर्थन करते हैं और इसमें सहयोग करने के लिए तैयार हैं।”

Advertisement