Odisha CM: ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में मोहन चरण माझी ने आज शपथ ले ली है। पहली बार ओडिशा में भाजपा की सरकार बनी है। मोहन चरण माझी के साथ ही केवी सिंह देव और प्रभाती परिदा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। इसी के साथ ओडिशा में पहली बार एक सीएम, दो डिप्टी सीएम और 13 मंत्रियों की सरकार बनी।
पढ़ें :- J-K Two Terrorists Killed : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो दहशतगर्द ढेर, सुरक्षाबलों का आतंक के खिलाफ ऑपरेशन जारी
शपथ समारोह भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित की गयी थी। शपथ समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य नेता शामिल हुए। बता दें कि, मंगलवार को मोहन चरण माझी को विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा ने वरिष्ठ पार्टी नेता राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को ओडिशा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। सीएम चुने जाने के बाद माझी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी जाएंगे।
माझी के साथ इन मंत्रियों ने भी ली शपथ
मुख्यमंत्री मोहन माझी के साथ उनके 2 उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव, प्रवती परिदा ने भी शपथ लिया। मंत्रियों में प्रमुख रूप से सुरेश पुजारी, रबीनारायण नायक, नित्यानंद गोंड और कृष्ण चंद्र पात्रा ने सीएम के साथ शपथ मंत्रिपद की शपथ ली।
राजनीति करियर
बताया जा रहा है कि, ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन माझी ने अपनी राजनीति की शुरूआत सरपंच से की थी। वो 1997-2000 तक सरपंच रहे हैं। साल 2000 में वो पहली बार राज्य की क्योंझर विधानसभा सीट से विधायक बने थे। अब तक वह चार बार विधायक रहे हैं। इस बार 2024 में विधानसभा चुनाव जीतकर वह चौथी बार क्योंझर के विधायक बने हैं।
आदिवासी नेताओं में होती है गिनती
ओडिशा के नए सीएम मोहन माझी की गिनती आदिवासी नेताओं में होती है। भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक चुना गया। ऐसे में अब उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गयी है। यह पहला मौका होगा जब ओडिशा की सत्ता बीजेपी के पास आएगी।