Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Odisha CM: मोहन माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम ​भी मिले

Odisha CM: मोहन माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम ​भी मिले

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। ओडिशा विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद आज भाजपा ने मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है। विधायक दल की बैठक में मोहन माझी को विधायक दल का नेता चुना गया। ऐसे में अब ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के रूप में मोहन चरण माझी शपथ लेंगे। इसके साथ ही कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। बताया जा रहा है कि, बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित की जाएगी।

पढ़ें :- Gold-Silver Price : आयात शुल्क बढ़ने से सोना 8550 और चांदी 20500 रुपये महंगी, बाजार में हाहाकार

भाजपा आलाकमान की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। मंगलवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मोहन चरण माझी के नाम को मंजूरी दी गई है।

बता दें कि, भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए ओडिशा में करीब 24 साल से सत्ता पर काबिज बीजद को सत्ता से बेदखल किया है।

Advertisement