Dhanteras 2025 Rashi Upay : कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को भगवान धनवंतरी समुद्र मंथन में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन को धनत्रयोदशी भी कहते हैं। धनतेरस पर्व के दिन धन की माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की उपासना का विधान है। इस बार दिवाली का उत्सव 5 दिनों के लिए मनाया जाएगा यानी ये पर्व 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, 18 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन कुछ विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
पढ़ें :- Kuber Puja Dhanteras : धनतेरस पर इस दिशा में करें कुबेर पूजा, धन के देवता की कृपा से होगी धन वर्षा
धनतेरस पर राशि के अनुसार करें ये उपाय
मेष राशि
मेष राशि के जातक धनतेरस के दिन तिजोरी में माता लक्ष्मी की चांदी की मूर्ति रखें। इससे व्यापार में लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक धनतेरस के मंहगी धातु का सिक्का जरूर खरीदें और उसकी पूजा करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि का आगमन होगा।
मिथुन राशि
धनतेरस के दिन मिथुन राशि के जातक सफेद धातु के पांच बर्तन खरीद सकते हैं, इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि भगवान धन्वंतरि की पूजा करें और उन्हें खोये से बनी मिठाई अर्पित करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि के लिए जीवनसाथी को कोई गहने भेंट कर सकते हैं, इससे लाभ मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक धनतेरस के दिन दूसरों की उपासना करें और चांदी के सिक्के की पूजा करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातक धनतेरस के दिन परिवार के किसी सदस्य या जीवनसाथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक भगवान गणेश की उपासना करें और उन्हें लड्डू का भोग अर्पित करें। ऐसा करने से लाभ प्राप्त होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातक धनतेरस के दिन चांदी की थाली खरीद सकते हैं और इससे उन्हें आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह कहा गया है कि वह धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी की उपासना करें और सोने या चांदी की खरीदारी कर सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें और उनकी उपासना करें। ऐसा करने से लाभ प्राप्त होगा।
मीन राशि
धनतेरस के शुभ अवसर पर मीन राशि के जातक माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को सफेद रंग का मिठाई अर्पित करें।