One Nation-One Election : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने शुक्रवार को ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ (One Nation-One Election) को लेकर बनी उच्च स्तरीय समिति को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि संसदीय शासन व्यवस्था अपनाने वाले देश में एक साथ चुनाव कराने के विचार के लिए कोई जगह नहीं है और उनकी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है।
पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य
यह पत्र उन्होंने उच्च स्तरीय समिति के सचिव नीतेन चंद्र (Niten Chandra, Secretary of the High Level Committee) को भेजा है। इसमें राय देते हुए हुए खरगे ने कहा कि एक साथ चुनाव कराने का विचार संविधान की मूल संरचना के खिलाफ है। अगर एक साथ चुनाव की व्यवस्था लागू करनी है तो संविधान की मूल संरचना (Basic Structure of the Constitution) में पर्याप्त बदलाव की जरूरत होगी। उन्होंने आगे कहा, जिस देश में संसदीय शासन प्रणाली अपनाई गई हो, वहां एक साथ चुनाव के विचार के लिए कोई जगह नहीं है। एक साथ चुनाव कराने के सरकार के ऐसे प्रारूप संविधान में निहित संघवाद की गारंटी के खिलाफ हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने " वन नेशन वन इलेक्शन" को लेकर हाई लेवल कमिटी को पत्र लिखकर जवाब दिया। खरगे ने लिखा है कि कांग्रेस वन नेशन वन इलेक्शन के विचार कठोरता पूर्वक खारिज करती है क्योंकि ये संविधान के मूल भावना को बदलने की कोशिश है। pic.twitter.com/PZviwdxnsx
— Ajay Jha (@Ajay_reporter) January 19, 2024
पढ़ें :- ममता बनर्जी का शुभेंदु सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, बोलीं- भाजपा ने 177 सीटों पर की धांधली, कार्यकर्ताओं को रोक रही पुलिस
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Former President Ramnath Kovind) की अध्यक्षता वाली समिति ने पिछले साल 18 अक्तूबर को कांग्रेस प्रमुख को पत्र लिखा था और उनसे सुझाव मांगा था। कांग्रेस अध्यक्ष ने 17 बिंदुओं में अपने सुझाव दिए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, सरकार और इस समिति को शुरू में ही इसको लेकर ईमानदार होना चाहिए था कि वे जो प्रयास कर रहे हैं, वह संविधान की मूल संरचना (Basic Structure of the Constitution) के खिलाफ है। यदि एक साथ चुनाव कराने हैं तो संविधान की मूल संरचना (Basic Structure of the Constitution) में पर्याप्त बदलाव की आवश्यकता होगी।
उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी और देश के लोगों की ओर से मैं उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष (Ramnath Kovind) से विनम्रता से अनुरोध करता हूं कि वे संविधान और संसदीय लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए केंद्र द्वारा उनके व्यक्तित्व और भारत के पूर्व राष्ट्रपति के पद का दुरुपयोग न करने दें। खरगे ने कहा, कांग्रेस ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ (One Nation-One Election) के विचार का कड़ा विरोध करती है। एक समृद्ध और मजबूत लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए इस विचार को छोड़ना जरूरी है।