नई दिल्ली। NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक विवाद के बाद अब National Testing Agency (NTA) की विश्वसनीयता और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातर इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार को घेर रहे हैं। अब उन्होंने NEET छात्रों से मुलाकात की और उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना है। उन्होंने कहा कि, टुकड़ों के सुधार से अब काम नहीं चलेगा। छात्रों, शिक्षकों और Experts के साथ मिलकर पूरी परीक्षा व्यवस्था नए सिरे से बनानी होगी।
पढ़ें :- यह करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य, राहुल गांधी को हिंदू समाज से मांगनी चाहिए माफ़ी: अमित मालवीय
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, NEET छात्रों से मुलाक़ात में एक बात बिल्कुल साफ़ हो गई-भारत का युवा नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता। उन्होंने मुझे बताया-पेपर WhatsApp और Telegram पर खुलेआम बिक रहे हैं। किस कीमत पर बिक रहे हैं, कौन ख़रीद रहा है, माफ़िया कैसे काम कर रहे हैं – यह सब इन बच्चों को पता है।
NEET छात्रों से मुलाक़ात में एक बात बिल्कुल साफ़ हो गई – भारत का युवा नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता।
उन्होंने मुझे बताया – पेपर WhatsApp और Telegram पर खुलेआम बिक रहे हैं। किस कीमत पर बिक रहे हैं, कौन ख़रीद रहा है, माफ़िया कैसे काम कर रहे हैं – यह सब इन बच्चों को पता है।
उनका… pic.twitter.com/LEZF3zRWB3
पढ़ें :- संसद में चढ़ावा चोरी के मामले में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन: साधु बनकर बैठे दिखे पप्पू यादव, राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों ने चढ़ावा चढ़ाया
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 29, 2026
उन्होंने आगे लिखा, उनका एक ही सवाल था-जो हमें पता है, वो सरकार और संस्थाओं को क्यों नहीं? सच यह है ये बच्चे सरकार से बेहतर जानते हैं कि इस सड़ी हुई व्यवस्था को कैसे ठीक किया जा सकता है। और दूसरी ओर कितनी शर्मनाक बात है कि जिस सेना का काम दुश्मनों से देश की रक्षा करना है, आज उसे मोदी सरकार के अपने भ्रष्टाचार से बच्चों के पेपर बचाने भेजा जा रहा है।
टुकड़ों के सुधार से अब काम नहीं चलेगा। छात्रों, शिक्षकों और Experts के साथ मिलकर पूरी परीक्षा व्यवस्था नए सिरे से बनानी होगी। हम और बच्चे नहीं खो सकते। और एक भी पीढ़ी का भविष्य इस भ्रष्ट तंत्र के हवाले नहीं कर सकते।
पढ़ें :- अभिजीत दीपके ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा, कहा- खतरे में है लोकतंत्र और इसे बचाने के लिए केवल विपक्ष नहीं, बल्कि जनता को भी आगे आना होगा