OnePlus N6 : चीनी स्मार्ट फोन कंपनी वनप्लस के फोन को पसंद करने वाले तैयार हो जाएं। दिग्गज टेक कंपनी अपने अब तक के सबसे सस्ते स्मार्टफोन में से एक को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले ही OnePlus N6 के कई फीचर्स की जानकारी दे दी है। कंपनी ने डिस्प्ले, कैमरा सेटअप, बैटरी और कूलिंग सिस्टम जैसे कई अहम फीचर्स कन्फर्म कर दिए हैं। बता दें कि OnePlus N6 को भारत में 30 जून को लॉन्च किया जाएगा।
पढ़ें :- 45W SUPERVOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस दिन भारत में लॉन्च होगा OnePlus N6, चेक करें डिटेल्स
फ्लैट डिस्प्ले
OnePlus ने कन्फर्म किया है कि N6 में 6.7 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा।
पीक ब्राइटनेस
इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होगी।
डुअल कैमरा सेटअप
इसके अलावा, फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50 MP का प्राइमरी सेंसर होगा। इसके साथ एक और रियर कैमरा भी मिलेगा, लेकिन उसके स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आए हैं। इस फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जो बीच में बने होल-पंच कटआउट में होगा।
Dual-View Video फीचर
समें Dual-View Video फीचर भी मिलेगा, जिससे यूजर्स एक साथ फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।
बैटरी
वहीं बैटरी की बात करें तो, OnePlus N6 में 8000mAh की बैटरी होगी, जो 45W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह बैटरी क्षमता OnePlus Nord CE 6 जैसे हाई-एंड मॉडल के बराबर है।
चिपसेट
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट हो सकता है, साथ ही 6GB RAM, ARM Mali-G57 MC2 GPU और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिल सकता है।
कीमत
हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है।