Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका, 17 और 24 अक्टूबर को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप

उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका, 17 और 24 अक्टूबर को सभी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप

By Sushil Sah 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले छूटे हुए मतदाताओं के साथ—साथ नए मतदाताओं को भी जोड़ने के लिए एक विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर यानी शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

पढ़ें :- UP SIR Voter List 2026 : ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम , लिस्ट में न दिखे नाम तो तुरंत करें ये काम

बता दें कि दोनों दिन प्रदेश के सभी एक लाख 77 हजार बूथों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। ये कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे। इनमें फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाया जा सकेगा। इसमें पहली बार वोटर बनने वाले युवा और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि यह अभियान विशेष तौर पर उन नागरिकों के लिए है जिनके नाम एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से छूट गए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अपील

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका जिक्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने किया है। उन्होंने प्रदेश के पात्र नागरिकों से अपील की कि वे 17 और 24 अक्टूबर को अपने मतदान स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें। यदि नाम सूची में नहीं है और वे पात्रता पूरी करते हैं, तो फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण के लिए आवेदन करें।

बीएलओ उपलब्ध कराएंगे फॉर्म

कैंप में लोगों को फॉर्म-6 बीएलओ उपलब्ध कराएंगे, जिसे भरकर वे मतदाता बन सकेंगे। साथ ही कैम्पों का निरीक्षण सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों समेत संबंधित अधिकारी भी करेंगे।

जिलों में भी तैयारी

बीते मंगलवार को मऊ में हुई प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी ने बताया कि एसआईआर के दौरान नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों के लिए 17 और 24 अक्तूबर को सभी बूथों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन

जो लोग कैंप में नहीं पहुंच सकते, वे voters.eci.gov.in पोर्टल या Voter Helpline ऐप से भी फॉर्म-6 भर सकते हैं। नाम की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

आपको बता दें कि यह जानकारी चुनाव आयोग की सामान्य व्यवस्था पर आधारित है। जरूरी दस्तावेजों की सटीक सूची के लिए अपने बीएलओ या जिला निर्वाचन कार्यालय से इसकी पुष्टि कर लें।

Advertisement