Patna Janvishwas Maha Rally : लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजधानी पटना में महागठबंधन के दिग्गज नेता हुंकार भरने वाले हैं, यहां पर गांधी मैदान में जन विश्वास महारैली का आयोजन किया गया है। इस महारैली में विपक्षी महागठबंधन के सभी घटक दल यानी आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल, समाजवादी पार्टी समेत अन्य दलों के नेता एक मंच पर नजर आएंगे।
पढ़ें :- बस्ती में जल जीवन मिशन की टंकी ही हो गई गायब! घरों में लगी टोटियों से नहीं सिर्फ सरकार की फाइलों में बह रहा है पानी
दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को एकजुट दिखाने के लिए महारैली का आयोजन किया जा रहा है और इसके लिए बिहार चुना गया है। महारैली दिन के 11 बजे से शुरू होगी और शाम को 5 बजे तक चलेगी. रैली को लेकर तेजस्वी यादव समेत आरजेडी के तमाम बड़े नेता देर रात तक सक्रिय दिखे। बताया जा रहा है कि महागठबंधन की महारैली में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, वाम दल के नेता डी राजा, माकपा के सीताराम येचुरी, दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई अन्य बड़े चेहरे नजर आएंगे।