Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल की जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी: पीएम मोदी

हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल की जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी: पीएम मोदी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पश्चिम बंगाल से लेकर असम तक बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। इसको लेकर देशभर में बीजेपी जश्न मना रही है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया! 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे। जनता की शक्ति की जीत हुई है और BJP की सुशासन की राजनीति सफल रही है। मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति के सामने नतमस्तक हूं।

पढ़ें :- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी, सर्वसम्मति से इस्तीफा मंजूर

उन्होंने आगे लिखा, जनता ने BJP को एक शानदार जनादेश दिया है और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल की जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। हम एक ऐसी सरकार देंगे जो समाज के सभी वर्गों को अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी।

इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा, पश्चिम बंगाल में BJP की यह ऐतिहासिक जीत, पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं थी। मैं उन सभी को नमन करता हूं। वर्षों तक उन्होंने ज़मीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की मुश्किलों का सामना किया है और हमारे विकास के एजेंडे को लोगों तक पहुंचाया है। वे ही हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।

असम में एक बार फिर BJP
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, असम ने एक बार फिर BJP-NDA को अपना आशीर्वाद दिया है! असम विधानसभा चुनावों में BJP-NDA की जीत, विकास पर हमारे गठबंधन के ज़ोर और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के हमारे प्रयासों के प्रति मिले अटूट समर्थन को दर्शाती है। मैं असम के अपने भाई-बहनों का इस ज़बरदस्त जनादेश के लिए धन्यवाद करता हूँ। मैं उन्हें यह भी भरोसा दिलाता हूँ कि हम राज्य के कायाकल्प के लिए लगातार काम करते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, मैं असम की जनता के बीच दिन-रात काम करने वाले सभी BJP-NDA कार्यकर्ताओं की सराहना करता हूँ। यह काबिले-तारीफ़ है कि पिछले एक दशक में हमारी पार्टी और गठबंधन का कितना विस्तार हुआ है। उनके प्रयासों से ही यह सुनिश्चित हो पाया है कि हमारा सकारात्मक एजेंडा लोगों के दिलों तक पहुँच सके।

 

Advertisement