नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के कटक में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आपका उत्साह बता रहा है कि ओडिशा 25 साल बाद नया इतिहास रचने जा रहा है। 10 जून को ओडिशा में बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री शपथ लेगा ये तय है। उन्होंने कहा कि, कटक भारत के सबसे पुराने मौजूदा शहरों में से एक है। यहां इतिहास भी है, और विरासत भी है। यह शहर आधुनिक शिक्षा का केंद्र है। यह शहर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए क्षमताओं और क्षमताओं को बढ़ाने का उत्प्रेरक है।
पढ़ें :- मक्का का 47 साल पुराना वो काला अध्याय, जिसने सऊदी अरब की दिशा बदल दी
पीएम ने कहा कि, BJD के भ्रष्टाचार से बहुत बड़ा नुकसान हमारे नौजवानों का हो रहा है, नौजवानों को यहां से पलायन करना पड़ता है। BJD सरकार यहां निवेश के लिए उचित माहौल नहीं बना पाई। एक माफिया है, जो हर सेक्टर पर कब्जा करके बैठा हुआ है और वो माफिया यहां competition आने ही नहीं देता। 10 जून को हमारी सरकार आने दीजिए, भाजपा सरकार इस माफिया की कमर तोड़ने वाली है।
उन्होंने आगे कहा कि, मेरे पास लंबे समय तक एक राज्य को चलाने का अनुभव है। भले ही मैं दिल्ली में प्रधानमंत्री रहूंगा, लेकिन ओडिशा में जो भाजपा सरकार बनेगी, उसे कभी भी कोई तकलीफ नहीं आने दूंगा। साथ ही कहा, BJD सरकार को कटक के लोगों की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। कटक चारों तरफ से नदियों से घिरा है, लेकिन यहां पीने के पानी की समस्या है। मोदी नल से जल देना चाहता है, लेकिन ये रोड़े अटकाते हैं।
साथ ही कहा, ओडिशा भाजपा ने माताओं-बहनों के लिए जो गारंटियां दी हैं, आज उनकी पूरे देश में चर्चा हो रही है। सुभद्रा योजना से यहां की माताओं-बहनों को बहुत मदद मिलेगी। विकास और विरासत भाजपा का एजेंडा है। दिल्ली में जो G20 का शिखर सम्मेलन हुआ, उसमें दुनियाभर के बड़े-बड़े नेता यहां आए थे। दुनिया के सभी दिग्गज नेताओं को कोणार्क चक्र के सामने खड़ा किया और फोटो निकाली। उनके घरों में आज कोणार्क का सूर्य चक्र पहुंच गया है, जिससे ओडिशा का गौरव बढ़ा है।
पढ़ें :- गौहत्या पर एक भी कानून नहीं, धर्म पर क्यों? UCC पर अरशद मदनी का सरकार पर हमला