नई दिल्ली। एएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Chief Asaduddin Owaisi) ने दिल्ली में में सुंदरकांड का पाठ (Recitation of Sunderkand) कराने के आम आदमी पार्टी (AAP) फैसले पर बड़ा हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पार्टी (AAP) को आरएसएस (RSS) का छोटा रिचार्ज बताया है। एएमआईएम चीफ ओवैसी (AIMIM Chief Asaduddin Owaisi) ने कहा कि ये लोग संघ (RSS) के एजेंडे का पूरा साथ दे रहे हैं। बिल्किस बानो (Bilkis Bano) के मसले पर इन लोगों ने चुप्पी साधे रखी थी। जब पूछा गया तो आप के नेताओं ने कहा कि वे शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मसलों पर बात करना चाहते हैं।
पढ़ें :- बिहार की औरतों के मांग में सिंदूर की लंबाई की तुलना कथित तौर पर पुरुषों के प्राइवेट पार्ट की भद्दी कॉमेडी से उबाल, FIR की मांग
RSS का छोटा रीचार्ज ने फ़ैसला लिया है के दिल्ली की हर विधान सभा क्षेत्र में हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। ये फ़ैसला 22 जनवरी के उद्घाटन की वजह से लिया गया।
आपको याद दिला दूँ के ये लोग ने बिल्किस बानो के मसले पर चुप्पी बनाई रखी थी और कहा था के वो…
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) January 15, 2024
पढ़ें :- ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर: अखिलेश यादव का तंज, कहा-इनको सम्मान देकर, अप्रत्यक्ष रूप से किसी और का अपमान किया जा रहा
ओवैसी ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ (Recitation of Sunderkand) किस मसले से जुड़ा है। शिक्षा या स्वास्थ्य? एएमआईएम चीफ (AIMIM Chief ) ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर कहा कि ‘आरएसएस का छोटा रीचार्ज ने फैसला लिया है कि दिल्ली की हर विधानसभा क्षेत्र में हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। ये फैसला 22 जनवरी के उद्घाटन की वजह से लिया गया।’
AAP को इंसाफ से परहेज, संघ के एजेंडे का दे रहे हैं साथ
ओवैसी ने आगे लिखा कि ‘आपको याद दिला दूं कि ये लोग बिल्किस बानो के मसले पर चुप्पी बनाई रखी थी और कहा था कि वो सिर्फ शिक्षा और सेहत जैसे मसलों पर बात करना चाहते हैं। क्या सुंदरकांड पाठ शिक्षा है या सेहत? असल बात तो यही है के इन्हें इंसाफ से परहेज है। संघ के एजेंडे का पूरा साथ दे रहे हैं। हम बाबरी की बात भी न करें, आप न्याय, मोहब्बत, फलाना का बाजा बजाते रहो और साथ में हिंदुत्व को मजबूत करते रहो वाह!’