Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक जारी है। इस बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी कर रहे हैं। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित कई शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि, इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की बड़ी योजना पर भी मुहर लग सकती है।
पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल
बता दें कि, पहलगाम की बायसरन घाटी में मंगलवार को आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग पर्यटक घायल हैं। आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। आतंकी हमले के बाद बुधवार सुबह से सेना से लेकर एनआईए, पुलिस और अन्य एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। ड्रोन और हेलिकॉप्टर से चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है। साथ ही आतंकियों की तलाश की जा रही है। जम्मू कश्मीर से दिल्ली तक हाई अलर्ट पर है।