Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि, आतंकियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इन सबके बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कई कांग्रेस नेताओं ने पहलगाम हमले पर बयान जारी किए, जिसको लेकर भाजपा ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि, कांग्रेस नेताओं के इस बयान पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नाराज है।
पढ़ें :- प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का आरोप, तीन गांव के 40 लोगों को बुलाया गया; लग्जरी होटल में बुक थे 15 कमरे
वहीं, अब पार्टी के नेता जयराम रमेश का बयान आया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कांग्रेस कार्य समिति ने 24 अप्रैल 2025 को बैठक की और दो दिन पहले पहलगाम में पर्यटकों पर हुए बर्बर आतंकी हमले पर एक प्रस्ताव पारित किया। इसके पश्चात 24 अप्रैल 2025 के शाम को कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता ने सर्वदलीय बैठक में भाग लिया और पार्टी का पक्ष रखा। कांग्रेस के कुछ नेता मीडिया से चर्चा कर रहे हैं। वे केवल अपनी व्यक्तिगत राय रखते हैं, वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते। ऐसे अत्यंत संवेदनशील समय में इस बात में कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि केवल सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस कार्य समिति) का प्रस्ताव, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी द्वारा व्यक्त विचार, और अधिकृत एआईसीसी पदाधिकारियों के विचार ही आईएनसी की आधिकारिक स्थिति का प्रतिनिधित्व करते हैं।
कांग्रेस कार्य समिति ने 24 अप्रैल 2025 को बैठक की और दो दिन पहले पहलगाम में पर्यटकों पर हुए बर्बर आतंकी हमले पर एक प्रस्ताव पारित किया। इसके पश्चात 24 अप्रैल 2025 के शाम को कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता ने सर्वदलीय बैठक में भाग लिया और पार्टी का पक्ष रखा। कांग्रेस…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) April 28, 2025
पढ़ें :- Osbeckia assamensis : असम के जंगलों में मिली ओस्बेकिया असामेंसिस फूलों की नई प्रजाति , मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
आतंकी हमले में घायलों से मिले थे राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार पहलगाम आतंकी हमले में घायलों से मुलाकात की थी। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा कि जो कुछ हुआ है, उसके पीछे समाज को विभाजित करने का विचार है, भाई को भाई से लड़ाने की साजिश है। ऐसे में यह जरूरी है कि हर भारतीय एकजुट होकर आतंकवादियों की नापाक कोशिश को विफल करें।