Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पाकिस्तान ने भारत पर लगाए थे युद्ध में अफगानिस्तान की मदद करने का आरोप, तालिबान सरकार ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

पाकिस्तान ने भारत पर लगाए थे युद्ध में अफगानिस्तान की मदद करने का आरोप, तालिबान सरकार ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan and Afghanistan) के बीच जंग चल रही है। इस युद्ध में अभी तक दोनों देशों के 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। मरने वालों में दोनों देशों के सेना के जवान सहित तालिबानी लड़ाके और नागरिक शामिल है। फिलहाल दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति जता दी है। इस बीच पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया था कि भारत युद्ध में अफगानिस्तान की मदद रहा है। तालिबान के रक्षा मंत्री मोहम्मद याकूब ने पाकिस्तान के इस आरोप को बेबुनियाद बताया है।

पढ़ें :- Pakistan Suicide Attack : बन्नू जिले में विस्फोटक से भरी गाड़ी पुलिस चेकपोस्ट से टकराई, 15 पुलिसकर्मियों की मौत, कई घायल

अफगानिस्तान और पाकिसतन के जंग के दौरान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होने कहा था कि तालिबान भारत की ओर से प्रॉक्सी युद्ध लड़ रहा है और तालिबान के फैसले नई दिल्ली में बैठी भारत सरकार ले रही है। पाकिस्तान के इस आरोप के तालिबान सरकार खारिज कर दिया है। तालिबान के रक्षा मंत्री मोहम्मद याकूब ने पाकिस्तान के आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच हुई जंग में भारत की कोई भूमिका नहीं है। रक्षा मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान एक स्वतंत्र देश है और वो भारत सहित अन्य पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए हुए है।

बता दे कि भारत ने 2021 में अफगानिस्तान में पूर्ण दूतावास बंद कर दिया था। भारत ने यह फैसला अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद यह फैसला लिया था। मंगलवार को भारत ने अपने राजनयिक मिशन में फिर से अफगानिस्तान के साथ पूर्ण दूतावास शुरू कर दिया।

Advertisement