Pakistan Election : पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने हैं। इसे लेकर देश राजनीतिक पार्टियों ने मुकाबले के लिए अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की केंद्रीय कार्यकारी समिति ने अपने अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी को आधिकारिक प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। पीपीपी की केंद्रीय कार्यकारी समिति (सीईसी) ने आम चुनाव के लिए पार्टी के अभियान पर विस्तार से चर्चा की।
पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें
खबरों के अनुसार, बैठक में पार्टी के चुनाव घोषणापत्र पर भी चर्चा हुई, जिसमें युवा और महिला सशक्तिकरण, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया।
बिलावल पाक के महत्वपूर्ण सियासी रसूख वाले परिवार के सदस्य हैं। वह मुल्क की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे हैं।
उनके दादा जुल्फिकार अली भुट्टो 1970 के दशक में पाकिस्तान के पीएम रहे हैं। भारत के खिलाफ जहर बोलने के लिए लावल भुट्टो हमेशा चर्चा में रहे हैं।