नई दिल्ली। भारत (India) एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र (UN) में पाकिस्तान (Pakistan) के पुराने पाप को याद दिलाते हुए आईना दिखाया है। भारत मंगलवार को करारा जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान वह देश है, जिसने 1971 में ऑपरेशन सर्चलाइट (Operation Searchlight) चलाया। इस दौरान अपनी ही सेना सेना से 4 लाख महिलाओं का यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) करवाया। भारत ने पाक को आतंकवाद के मसले पर भी घेरा। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश (Parvathaneni Harish, India’s Permanent Representative) ने जम्मू कश्मीर के मसले पर भी देश का पक्ष रखा।
पढ़ें :- भारत ने छिड़का ट्रंप के जख्मों पर नमक, डॉलर की जगह युआन में किया क्रूड ऑयल का भुगतान
दरअसल पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN) में भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहा था और उसने कई बड़े झूठ बोले। इस दौरान भारतीय प्रतिनिधि हरीश ने पाक को आईना दिखा दिया। पाक ने कहा था कि कश्मीरी महिलाएं दशकों से यौन हिंसा का सामना कर रही हैं। इसके जवाब में हरीश ने कहा, कि दुर्भाग्यवश हमें हर साल हमारे देश के खिलाफ भ्रमित करने वाला भाषण को सुनने के लिए मजबूर होना पड़ता है। खासकर जम्मू और कश्मीर पर जो भारत का अभिन्न हिस्सा है।
PR @AmbHarishP delivered India’s statement at the UNSC Open Debate on Women Peace and Security marking 25 years of Resolution 1325.
Quoting EAM @DrSJaishankar, he described women peacekeepers as “messengers of peace” and outlined India’s rich and pioneering… pic.twitter.com/SesXRFRJbU
पढ़ें :- भारत के दुश्मन पर पाकिस्तान में हमला, लश्कर के 'मास्टरमाइंड' अमीर हमजा को अज्ञात हमलावर ने मारी गोली
— India at UN, NY (@IndiaUNNewYork) October 6, 2025
जानें ऑपरेशन सर्चलाइट पर क्या बोला भारत?
उन्होंने पाकिस्तान का पर्दाफाश करते हुए कहा कि एक ऐसा देश जो अपने ही लोगों पर बमबारी करता है। व्यवस्थित तरीके से नरसंहार को अंजाम देता है। वह केवल दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए झूठी बयानबाजी करता है। पाकिस्तान वह देश है जिसने 1971 में ऑपरेशन सर्चलाइट चलाया और अपनी ही सेना से 4 लाख महिलाओं का यौन उत्पीड़न करवाया।
पाकिस्तान का काला सच कई बार दुनिया के सामने रख चुका है भारत
पढ़ें :- अभिनेत्री ने साल बाद किया खुलासा, कहा- उल्टी करने तक मेरे चेहरे पर अपना गुप्तांग रगड़ती रही
यह पहली बार नहीं है। जब भारत ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में बेनकाब किया हो, इससे पहले भी पाक अपनी बेइज्जती करवा चुका है। भारत आतंकवाद के मसले पर भी पाकिस्तान का काला सच दुनिया के सामने रख चुका है।