नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह (Rao Narendra Singh, President, Haryana Congress) व कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला (Congress General Secretary Randeep Singh Surjewala) ने बुधवार को संयुक्तरूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय (Congress Committee Headquarters) प्रेस वार्ता कर वोट चोरी का खुलासा किया है। राव नरेन्द्र सिंह (Rao Narendra Singh) ने कहा कि पहले देश के अलग-अलग राज्यों में वोट चोरी की गई, और अब पंचकूला नगर निगम चुनाव (Panchkula Municipal Corporation Elections) में भी यही घिनौना खेल खेला जा रहा है।
पढ़ें :- हरियाणा: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों को सस्पेंड किया
वोट चोर सरकार का नया कारनामा,पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026 में लोकतंत्र की हत्या की साजिश!
पंचकूला में वोटर लिस्ट की खुली लूट 8,543 वोट डबल या ट्रिपल यानी 17,086 वोट –
भाजपा का असली मॉडल -वोट चोरी करो,जनादेश लूटो और लोकतंत्र को बंधक बनाओ।प्रेस वार्ता
https://t.co/fZFwlSBlcA — Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) May 6, 2026
पढ़ें :- Rajya Sabha Polls Cross-Voting: भाजपा-कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, राज्यसभा चुनाव से पहले MLAs दूसरी जगह शिफ्ट
राव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि मैं उन सभी साथियों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने एक महीने में कड़ी मेहनत कर यह साबित किया कि BJP कैसे ‘वोट चोरी’ कर जीत का तंत्र तैयार करती है। हम दावे के साथ कह सकते हैं कि नगर निगम के चुनाव में BJP सरकार ने अपने फायदे के लिए वोट चोरी करवाई है। ऐसे में इस धांधली में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
संपूर्ण मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो, ताकि शुद्द मतदाता सूची पब्लिक डोमेन में रखी जाए : रणदीप सिंह सुरजेवाला
कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हमारी तीन मांग है कि संपूर्ण मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो, ताकि शुद्द मतदाता सूची पब्लिक डोमेन में रखी जाए। ये डुप्लीकेट एंट्री कैसे हुई, इसकी निष्पक्ष जांच की जाए? जांच के आधार पर संलिप्त लोगों पर FIR दर्ज हो। मैं पंचकुला के वोटर लिस्ट की कॉपी लेकर आया हूं, जिसमें एक ही पहचान वाले कई व्यक्ति अलग-अलग बूथों पर रजिस्टर हैं। कांग्रेस के वालंटियर्स ने ऐसे 17,086 लोगों की पहचान की है और ऐसे न जाने कितने लोग होंगे, जो अलग-अलग बूथों पर रजिस्टर होंगे। आज हम चुनाव आयोग के पास गए और ये सारी डिटेल उन्हें सौंप दी। BJP सोचती है कि वो ‘वोट चोरी’ कर दोबारा चुनाव जीत लेगी, लेकिन अब यह संभव नहीं है।
मैं पंचकुला के वोटर लिस्ट की कॉपी लेकर आया हूं, जिसमें एक ही पहचान वाले कई व्यक्ति अलग-अलग बूथों पर रजिस्टर हैं।
पढ़ें :- विकसित भारत के निर्माण में नारी-शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी...गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश
कांग्रेस के वालंटियर्स ने ऐसे 17,086 लोगों की पहचान की है और ऐसे न जाने कितने लोग होंगे, जो अलग-अलग बूथों पर रजिस्टर होंगे। आज हम चुनाव आयोग के पास गए और ये सारी… pic.twitter.com/GHIxQZagXv
— Congress (@INCIndia) May 6, 2026
कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि वोट चोर सरकार का नया कारनामा,पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026 में लोकतंत्र की हत्या की साजिश। पंचकूला में वोटर लिस्ट की खुली लूट 8,543 वोट डबल या ट्रिपल यानी 17,086 वोट ,भाजपा का असली मॉडल ,वोट चोरी करो,जनादेश लूटो और लोकतंत्र को बंधक बनाओ। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पंचकूला,नगर निगम चुनाव पंचकूला में आज हमने स्टेट इलेक्शन कमीशन व रिटर्निंग अधिकारी से मुलाकात कर बाकायदा एक ज्ञापन दिया और 17,086 डुप्लीकेट वोटों की सूची भी सौंप दी।
पंचकूला,नगर निगम चुनाव पंचकूला में आज हमने स्टेट इलेक्शन कमीशन व रिटर्निंग अधिकारी से मुलाकात कर बाकायदा एक ज्ञापन दिया और 17,086 डुप्लीकेट वोटों की सूची भी सौंप दी।
पढ़ें :- कुछ लोग कह रहे हैं कि बिहार में जंगलराज हैं, जंगल राज में जान का खतरा हैं मेरे पास सुरक्षा व्यवस्था नहीं हैं:- पूर्व सपा कैबिनेट मंत्री आजम खान
पंचकूला नगर निगम के कुल मतदाता लगभग 2.8 लाख हैं, और इस डुप्लीकेशन का वास्तविक दायरा 17,086 से भी अधिक होने की… pic.twitter.com/OLGwEsa2lH
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) May 6, 2026
पंचकूला नगर निगम के कुल मतदाता लगभग 2.8 लाख हैं, और इस डुप्लीकेशन का वास्तविक दायरा 17,086 से भी अधिक होने की पूरी गुंजाइश है।
हमने मांग की है कि सम्पूर्ण मतदाता सूची को तत्काल स्वच्छ, संशोधित और शुद्ध किया जाये। सभी डुप्लीकेट एंट्री चिन्हित कर हटाई जायें और शुद्ध वार्डवार मतदाता सूची सार्वजनिक डोमेन में प्रकाशित की जाये।
इन डुप्लीकेट एंट्री के किये जाने की परिस्थितियों की समयबद्ध और सम्पूर्ण जाँच का आदेश दिया जाये, जिसमें सभी अधिकारीगण, मतदाता सूची तैयार करने वाले चुनाव आयोग के तंत्र और इस हेरफेर में सहयोग करने वाले भाजपा के व्यक्तियों की जाँच शामिल हो।
जाँच के आधार पर भारतीय दंड संहिता 1860, जन-प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और नगर निगम अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत FIR दर्ज हो, विशेषतः कुलभूषण गोयल (विदाई मेयर), श्याम लाल बंसल (भाजपा मेयर प्रत्याशी) और नगर निगम के 20 वार्डों से भाजपा के समस्त पार्षद प्रत्याशियों के विरुद्ध यह जांच हो।
पढ़ें :- कफ सिरप से 11 बच्चों के मौत मामले में कांग्रेस का बीजेपी पर सीधा अटैक, बोली-राजस्थान सरकार में मुफ्त दवा के नाम पर बांट रही है मौत
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक्स पर लिखा कि वोट चोर सरकार का नया कारनामा देखिए पंचकूला नगर निगम चुनाव में 17,086 डुप्लीकेट एंट्री कोई दुर्घटना नहीं हो सकतीं। इस पैमाने की धांधली मतदाता सूची तैयार करने, संशोधित करने और अंतिम रूप देने वाले अधिकारियों व भाजपा सरकार की सक्रिय मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। और इस मिलीभगत का फायदा उठाने वाली BJP पार्टी है। यह एक सोची-समझी, सुनियोजित, सत्ता की ताक़त का दुरुपयोग करते हुए की गई वोट चोरी की कोशिश है।
वोट चोर सरकार का नया कारनामा देखिए
पंचकूला नगर निगम चुनाव में 17,086 डुप्लीकेट एंट्री कोई दुर्घटना नहीं हो सकतीं।
इस पैमाने की धाँधली मतदाता सूची तैयार करने, संशोधित करने और अंतिम रूप देने वाले अधिकारियों व भाजपा सरकार की सक्रिय मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। और इस मिलीभगत… pic.twitter.com/96VUVjBsIv
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) May 6, 2026