कुलगाम आतंकी हमले (Kulgam Terrorist Attack) पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah, President, Jammu & Kashmir National Conference) ने कहा कि उन्हें याद रखना चाहिए कि आतंकवाद कभी भी कामयाब नहीं हो सकता। फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने कहा कि वे समझते है कि ये करके वे कश्मीर को खा जाएंगे तो उनको इस गलत फहमी से निकल जाना चाहिए।
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम आतंकी हमले (Kulgam Terrorist Attack) पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah, President, Jammu & Kashmir National Conference) ने कहा कि उन्हें याद रखना चाहिए कि आतंकवाद कभी भी कामयाब नहीं हो सकता। फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने कहा कि वे समझते है कि ये करके वे कश्मीर को खा जाएंगे तो उनको इस गलत फहमी से निकल जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अफसोस है कि जो दिल्ली में रोज चिल्लाते हैं कि आतंकवाद खत्म हो गया उनको याद दिलाना चाहता हूं कि आतंकवाद अभी भी है और ऐसी घटनाएं (जैसे कि किश्तवाड़ और अन्य क्षेत्रों में हुए हमले) यह साबित करती हैं कि खतरा टला नहीं है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। हमें इससे डरना नहीं चाहिए, बल्कि आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए उचित कदम खोजने होंगे। इस आतंकवाद को खत्म करने के रास्ते निकालने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद है लेकिन इससे हमें घबराना नहीं है।
#WATCH | @FarooqAbdullah_ Says Terrorism Still Exists in J&K, Calls for Collective Efforts to Eliminate It.
@JKNC_
#FarooqAbdullah #Terrorism #JammuKashmir #GulistanNews https://t.co/GXFYsjm9Ni— Gulistan News (@GulistanNewsTV) November 12, 2026
पाकिस्तान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना चाहिए क्योंकि इससे कुछ हासिल नहीं होने वाला है। उन्होंने युद्ध को किसी समस्या का हल न बताते हुए बातचीत का रास्ता अपनाने और सार्क (SAARC) को पुनर्जीवित करने पर जोर दिया, ताकि सभी देश बैठकर अपने मुद्दों को हल कर सकें।