Health Care : पपीता जिसे आप एक कॉमन फ्रूट की तरह देखते हैं वो आपके स्वास्थ के लिए विशेष लाभकारी है। आमतौर पर हमारे यहाँ क्या होता है लोग सेब , अनार ,कीवी जैसे फल को ज्यादा प्रिफर करते हैं लेकिन क्या आप जाने हैं कि पके पपीते का जूस पीना हमारे से सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। अगर नही तो आइए जानते हैं ।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
पपीता में क्या क्या पाया जाता है
पपीता विटामिन और फाइबर ,मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स पाये जाते हैं । इसमें विटामिन सी होता है। जैसे कुछ लोगों को पपीते का स्वाद नही पसंद है तो वो पके पपीते का जूस बना कर पी सकते है । पके पपीते का जूस पीने में बहुत टेस्टी लगता है और हेल्दी भी होता है। इसका जूस आपको एनर्जि देने के साथ आपके पेट की समस्या को भी दूर करता है।
पके पपीते का जूस पीने के फायदे
वजन घटाए – पपीते के जूस से आप अपने वेट को तेजी से लॉस कर सकते हैं। इसे अपने कैलोरी डाइट में शामिल कीजिये। लेकिन आप इसमें चीनी नहीं डालेंगे तो ज्यादा फायबर मिलेगा। इससे आपको देर तक भूख नही लगेगी । आपका पेट देर तक पेट भरा रहेगा ।
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
पेट की प्रोब्लम को करे दूर- पपीता का जूस पीने से कब्ज की समस्या, गैस और एसिडिटी कम होती है। पपीता में पपेन नामक एंजाइम होता है जो पाचन क्रिया को सही बनाने में मदद करता है। इसलिए 1 गिलास पपीते का जूस पेट के लिए बहुत अच्छा होता है।
आँखों और त्वचा के लिए लाभदायक- रोजाना पपीता का जूस पीने से त्वचा और आंखों को भी फायदा मिलेगा। इसमें विटामिन-ए और विटामिन-सी होने की वजह से आखों की रोशनी बढ़ाने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद मिलती है। पपीता का जूस पीने से ग्लो आएगा और झुर्रियां दूर होंगी।