Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Parakram Diwas : नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Parakram Diwas : नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

By Abhimanyu 
Updated Date

Parakram Diwas : देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की जयंती को आज 23 जनवरी को पूरा देश पराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) और पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) समेत तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। साल 2021 में पीएम मोदी ने नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया था।

पढ़ें :- लोकसभा में सुप्रिया सुले का मोदी सरकार हमला, बोलीं- समोसा चीन के पैसे से, चाय पाकिस्तान के पैसे से आई है, ये सब अब नहीं चलने वाला...

पराक्रम दिवस (Parakram Diwas) पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मैं अपनी सादर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। नेताजी ने भारत की स्वतंत्रता के लक्ष्य के लिए असाधारण प्रतिबद्धता प्रदर्शित की थी। उनके अद्वितीय साहस और करिश्माई व्यक्तित्व ने भारतवासियों को औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध निडरता से लड़ने के लिए प्रेरित किया। उनके ओजस्वी व्यक्तित्व का हमारे स्वतंत्रता संग्राम पर गहरा प्रभाव पड़ा। हमारे देशवासी नेताजी को कृतज्ञतापूर्वक सदैव याद रखेंगे।’

पढ़ें :- लोकसभा में डिंपल यादव का हमला, बोले- 'बच्चों को नहीं झुका पाए, इसलिए उनकी आवाज दबाई गई'

पीएम मोदी ने एक्स पर एक वीडियो साझा करके नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘पराक्रम दिवस पर भारत के लोगों को शुभकामनाएं। आज उनकी जयंती पर हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और साहस का सम्मान करते हैं। हमारे देश की आजादी के प्रति उनका अटूट समर्पण प्रेरणा देता रहता है।’ यूपी के सीएम योगी ने लिखा, ‘शौर्य एवं पराक्रम के प्रतीक ‘नेताजी’ ने आजादी के आंदोलन के दौरान भारत के युवाओं को विदेशी हुकूमत के खिलाफ एकजुट कर लड़ने की एक नई प्रेरणा दी थी। उनकी स्मृतियों को नमन!’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 127वीं जयंती पर हमारी हार्दिक श्रद्धांजलि। गांधी, नेहरू, आज़ाद, सुभाष और झाँसी रेजिमेंट की रानी नामक ब्रिगेड के साथ नेताजी की भारतीय राष्ट्रीय सेना ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अभिन्न भूमिका निभाई। वह बहुलवाद, सामाजिक और आर्थिक न्याय, सहिष्णुता और लैंगिक समावेशिता के भारतीय मूल्यों के अग्रणी उदाहरण थे। जय हिन्द!’ इसके अलावा बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित की।

पढ़ें :- Video Viral -तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार सड़क पार कर रहे बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत
पढ़ें :- प्रह्लाद जोशी पर कांग्रेस का तीखा हमला, राहुल गांधी, बोले-BJP ने एक ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री चुना है जो बलात्कारियों का करता है बचाव
Advertisement