Parliament Session: लोकसभा में आज वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को पेश किया गया। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Union Minority Affairs Minister Kiren Rijiju) ने इसे लोकसभा में पेश किया। इस दौरान संसद में विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। सदन के बाहर भी इससे पहले विपक्षी सांसदों ने इस बिल का विरोध किया और सरकार की मंशा पर सवाल उठाया।
पढ़ें :- Health tips: सावधान! 40 डिग्री वाली गर्मी में वर्कआउट करने से पहले जरूर जान लें ये पांच साइंटिफिक बातें
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने इस विधेयक पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि, यह विधेयक संविधान पर एक बुनियादी हमला है। इस विधेयक के जरिए वे यह प्रावधान कर रहे हैं कि गैर-मुस्लिम भी वक्फ गवर्निंग काउंसिल के सदस्य हों। यह धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। आगे आप ईसाइयों के लिए जाएंगे, फिर जैन … भारत के लोग इस तरह की विभाजनकारी राजनीति को अब नहीं सहेंगे। हम हिंदू हैं लेकिन साथ ही हम अन्य धर्मों की आस्था का भी सम्मान करते हैं। यह विधेयक महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव के लिए खास है। आप यह नहीं समझते कि पिछली बार भारत के लोगों ने स्पष्ट रूप से आपको सबक सिखाया था। यह संघीय व्यवस्था पर हमला है।