Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Parliament Winter Session 2024 : लोकसभा में अदाणी मामले और संभल बवाल पर हंगामा, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

Parliament Winter Session 2024 : लोकसभा में अदाणी मामले और संभल बवाल पर हंगामा, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही बुधवार दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्ष अदाणी, संभल, मणिपुर और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर नारेबाजी कर रहा था और प्रश्नकाल को भी नहीं चलने दिया गया। संसद की कार्यवाही शुरू  होते ही विपक्ष ने मणिपुर और गौतम अदाणी के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया।

पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें

लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने अदाणी समूह के कथित कदाचार और इस मुद्दे पर जेपीसी गठन के मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गौतम अडानी के अभियोग के मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्य स्थगन नोटिस दिया।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया और गौतम अडानी पर अभियोग के मुद्दे पर चर्चा की मांग की।

पढ़ें :- कानपुर जू में मौत का तांडव! 40 दिन के भीतर 9 वन्यजीवों की मौत, संक्रमण की आशंका से बढ़ी चिंता

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ‘राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराध के ग्राफ’ को लेकर नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन का नोटिस दिया है।

संजय राउत ने ईवीएम पर उठाए सवाल

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि हम पिछले 10 सालों से यह सवाल उठा रहे हैं। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब भाजपा ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे। ईवीएम इस देश में धोखा है और अगर ईवीएम नहीं होगी तो भाजपा को पूरे देश में 25 सीटें भी नहीं मिलेंगी। महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजे जिस तरह से आए हैं, हम उसे स्वीकार नहीं करते। बैलेट पेपर पर चुनाव करवाएं और जो भी नतीजे आएंगे, हम उसे स्वीकार करेंगे।

Advertisement