Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Pashupati Paras : मोदी कैबिनेट से पशुपति पारस ने दिया इस्तीफा! एक भी सीट न मिलने से थे नाखुश

Pashupati Paras : मोदी कैबिनेट से पशुपति पारस ने दिया इस्तीफा! एक भी सीट न मिलने से थे नाखुश

By Abhimanyu 
Updated Date

Pashupati Paras : बिहार एनडीए में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। यहां पर पशुपति पारस चुनाव में एक भी सीट न मिलने से बेहद नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से पशुपति पारस ने इस्तीफा दे दिया है।

पढ़ें :- आगरा में नकली दवाओं के मामले में करोड़ों की जब्ती और फर्जी बिलिंग नेटवर्क का भंडाफोड़

दरअसल, बिहार एनडीए में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सीट बंटवारे का ऐलान किया हैं। जिसमें भाजपा 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि चिराग पासवान की पार्टी को 5 सीट, मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को 1 सीट तथा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 1 सीट दी गई है। हालांकि,इसमें पशुपति पारस की लोकजन शक्ति पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है।

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने भाजपा पर उनके एलजेपी गुट के प्रति अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने सत्तारूढ़ एनडीए छोड़ने की चेतावनी भी दी थी। पारस ने बगावत के संकेत देते हुए कहा था कि उनके पास विकल्प खुले हुए हैं।

Advertisement